Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: गांधी पार्क में गूंजे महात्मा गांधी के प्रिय भजन
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > गांधी पार्क में गूंजे महात्मा गांधी के प्रिय भजन
बीकानेरराजस्थान

गांधी पार्क में गूंजे महात्मा गांधी के प्रिय भजन

editor
editor Published January 30, 2023
Last updated: 2023/01/30 at 5:14 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। शहीद दिवस के अवसर पर सोमवार को जिले में विभिन्न स्थानों पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। दो मिनट का मौन रख कर देश की आजादी में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले शहीदों को भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

गांधी पार्क में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में संभागीय आयुक्त डॉ नीरज के पवन , जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल, सीईओ जिला परिषद नित्या के सहित अन्य अधिकारियों ने गांधीजी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में गांधी जी के प्रिय भजनों की प्रस्तुति दी गई और रामधुन बजाईं गई। स्काउट गाइड की ओर से रघुपति राघव राजा राम, वैष्णव जन तो तेने कहिए, हम होंगे कामयाब, सहित अन्य भजनों की प्रस्तुति दी गई।

इस अवसर पर संभागीय आयुक्त डॉ नीरज के पवन ने कहा कि महात्मा गांधी के सिद्धांत आज भी सम्पूर्ण विश्व में शांति और न्याय की स्थापना हेतु मार्गदर्शक हैं।

जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने कहा कि सत्य और अहिंसा के सिद्धांत के साथ जीवन जीकर महात्मा गांधी ने विश्व को प्रेम और शांति का संदेश दिया। अहिंसा के हथियार से बड़ी से बड़ी शक्तियों को पराजित किया।आज का दिन गांधीजी के जीवन दर्शन पर चलने का संकल्प लेने का है।

- Advertisement -

इस अवसर पर संभागीय आयुक्त डॉ नीरज के पवन ने कुष्ठ रोग उन्मूलन की शपथ की दिलवाई। कार्यक्रम का संचालन संजय पुरोहित ने किया।

इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) ओमप्रकाश, अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) पंकज शर्मा, नगर विकास न्यास सचिव यशपाल आहूजा, नगर निगम आयुक्त अरुण प्रकाश शर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मोहम्मद अबरार पंवार, डिप्टी सीएमएचओ डॉ लोकेश गुप्ता,स्काउट गाइड के सीओ जसवंत सिंह राजपुरोहित सहित अन्य गणमान्य नागरिक व‌ स्काउट गाइड कैटडस मौजूद रहे।


Share News

editor January 30, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर के कई इलाकों में शनिवार सुबह तीन घंटे बिजली रहेगी बंद
बीकानेर
बीकानेर में शादी समारोह की मिठाई खाने से 13 लोग बीमार
बीकानेर
बीकानेर के सुभाषपुरा सर्किल में चाकूबाजी, दो लोग घायल
बीकानेर
भक्ति और उल्लास के बीच निकली श्री जगन्नाथ रथयात्रा, उमड़े हजारों श्रद्धालु
बीकानेर
रेल ट्रैक नवीनीकरण से बीकानेर-मदुरै एक्सप्रेस निर्धारित समय से चलेगी देरी से
बीकानेर
दिनदहाड़े गणेश मंदिर में चोरी, चांदी का मुकुट और नकदी लेकर फरार
बीकानेर
जेल से छूटते ही बनाई दबंगई की रील, फिर पहुंचा सलाखों के पीछे
बीकानेर
यातायात नियम तोड़ने वालों को बड़ा झटका, अब ट्रेनिंग के बाद ही लाइसेंस बहाल
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर के कई इलाकों में शनिवार सुबह तीन घंटे बिजली रहेगी बंद

Published July 17, 2026
बीकानेर

बीकानेर में शादी समारोह की मिठाई खाने से 13 लोग बीमार

Published July 17, 2026
बीकानेर

बीकानेर के सुभाषपुरा सर्किल में चाकूबाजी, दो लोग घायल

Published July 17, 2026
बीकानेर

भक्ति और उल्लास के बीच निकली श्री जगन्नाथ रथयात्रा, उमड़े हजारों श्रद्धालु

Published July 17, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?