Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: 13 जिलों में बारिश-ओलो की चेतावनी,28 जनवरी से वापस लौटेगा बारिश का दौर
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > 13 जिलों में बारिश-ओलो की चेतावनी,28 जनवरी से वापस लौटेगा बारिश का दौर
बीकानेरराजस्थान

13 जिलों में बारिश-ओलो की चेतावनी,28 जनवरी से वापस लौटेगा बारिश का दौर

editor
editor Published January 26, 2023
Last updated: 2023/01/26 at 12:21 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर। राजस्थान में 28 जनवरी से एक बाद फिर बारिश का दौर शुरू हो सकता है। मौसम विभाग ने इस बार बारिश के साथ जयपुर समेत 13 जिलों में ओले गिरने की भी आशंका जताते हुए इन जिलों के लिए येल्लो अलर्ट जारी किया है। दो दिन बाद एक वेस्र्टन डिस्र्टबेंस के एक्टिव होने से मौसम में ये बदलाव होगा। इसका असर 29 जनवरी को भी प्रदेश के कई हिस्सों में रहेगा।
प्रदेश में मौसम की स्थिति देखे तो आज अधिकांश जगहों पर आसमान साफ रहा। सुबह हल्की धूप भी निकली। दो दिन पहले हुई बारिश और कल पड़े घने कोहरे के चलते शहरों में सर्दी का असर बढ़ गया। तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। माउंट आबू में आज न्यूनतम तापमान माइनस 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। माउंट के अलावा सीकर के फतेहपुर में भी आज तापमान माइनस 0.7 पर दर्ज हुआ। फतेहपुर में करीब एक सप्ताह बाद पारा जमाव बिंदु से नीचे गया है। इस कारण यहां आज सुबह कुछ जगहों पर ओस की बूंदे जमी नजर आई।
4 डिग्री सेल्सियस तक गिरा पारा
चूरू में आज न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस पर दर्ज हुआ। यहां एक दिन पहले तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस पर था। इसी तरह फतेहपुर का तापमान भी 4 डिग्री सेल्सियस गिरा। इसी तरह गंगानगर में तापमान 7.4 से गिरकर 5 पर और चित्तौडग़ढ़ में तापमान 8.5 से गिरकर 6.8 पर पहुंच गया।
यहां बारिश और ओले गिरने की चेतावनी
जयपुर मौसम केन्द्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि 28 जनवरी को अजमेर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौडग़ढ़, दौसा, जयपुर, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाई माधोपुर, सीकर, टोंक और उदयपुर जिलों में बारिश के साथ-साथ कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते है। इसी तरह 29 जनवरी को टोंक, सीकर, सवाई माधोपुर, राजसमंद, प्रतापगढ़, कोटा, करौली, झुंझुनूं, झालावाड़, जयपुर, धौलपुर, दौसा, चित्तौडग़ढ़, बूंदी, भीलवाड़ा, भरतपुर, बारां, अलवर और अजमेर जिलों में बारिश के साथ कहीं-कहीं ओले गिरने की भी आशंका है।


Share News

editor January 26, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

खेजड़ी पौधारोपण कर अमित शाह ने बिश्नोई समाज को किया नमन
बीकानेर
भेड़-बकरियों से भरा ट्रक पलटा, एक दर्जन जानवरों की मौत
बीकानेर
बीकानेर के नमकीन उद्योगों को अब मिलेगा अनुदान लाभ
बीकानेर
बीकानेर के इस क्षेत्र में कल दो घंटे बिजली रहेगी बंद
बीकानेर
राजघराना ट्रस्ट विवाद में कोर्ट का बड़ा आदेश जारी
बीकानेर
बीकानेर के पूर्व सांसद को मरणोपरांत पद्म विभूषण, पत्नी ने ग्रहण किया
बीकानेर
राजस्थान स्कूलों में छात्रों के मोबाइल उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध
बीकानेर
बीकानेर हाईवे पर नाकाबंदी में डोडा-पोस्त छोड़ फरार हुआ तस्कर
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

खेजड़ी पौधारोपण कर अमित शाह ने बिश्नोई समाज को किया नमन

Published May 26, 2026
बीकानेर

भेड़-बकरियों से भरा ट्रक पलटा, एक दर्जन जानवरों की मौत

Published May 26, 2026
बीकानेर

बीकानेर के नमकीन उद्योगों को अब मिलेगा अनुदान लाभ

Published May 26, 2026
बीकानेर

बीकानेर के इस क्षेत्र में कल दो घंटे बिजली रहेगी बंद

Published May 26, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?