Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: मुंबई के कार चालक को बीकानेर में बंधक बनाकर मारपीट कर गाड़ी व रुपये छीने
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > मुंबई के कार चालक को बीकानेर में बंधक बनाकर मारपीट कर गाड़ी व रुपये छीने
बीकानेरराजस्थान

मुंबई के कार चालक को बीकानेर में बंधक बनाकर मारपीट कर गाड़ी व रुपये छीने

editor
editor Published January 16, 2023
Last updated: 2023/01/16 at 2:18 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। बीकानेर में सोची समझी रणनीति के तहत किराये पर मुंबई से गाड़ी लेकर आये चालक को बदमाशों ने पहले बंधक बनाया और उसके बाद मारपीट कर रुपये व गाड़ी छीनकर फरार हो गये। वारदात के बाद पुलिस ने नाकाबंदी कराई तो आरोपी चाडी के पास गाड़ी छोडकऱ फरार हो गए। भोजासर पुलिस ने गाड़ी को जब्त किया है। वहीं, पीडि़त चालक ने नोखा थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस के मुताबिक आशापुरा चाल बिढढवाड़ी रेलवे स्टेशन के पास कल्याण ईस्ट थाणे मुंबई निवासी दिलीप पुत्र शिवदत्त त्रिपाठी ने रिपोर्ट में बताया कि राज टूर एंड ट्रेवल्स के मालिक विजय पांडे की मारुति एर्टिका गाड़ी चलाता है। 13 जनवरी की शाम 4 बजे एक व्यक्ति का फोन आया, उसने कहा कि उसे जोधपुर जाना है, वहां पर किसी व्यक्ति की मौत हो गई है। उसकी गाड़ी किराए के रूप् में 35 हजार रुपए व टोल टैक्स देने की बात तय हुई।
वह उसके बताए स्थान पर गाड़ी लेकर पहुंच गया। वहां पर मौजूद एक व्यक्ति ने कहा कि तीन आदमी गाड़ी में चलेंगे, एक आदमी वहां रुकेगा और दो वापस उसके साथ गाड़ी में आएंगे। वहां से शाम 6 बजे रवाना होकर जोधपुर आ गए। यहां पर उसे कहा गया कि चाडी गांव में चलना है और 14 जनवरी को दोपहर दो बजे चाडी गांव में पहुंचा। वहां पर अमृतसर के लिए नया हाइवे बन रहा है। यहां से एक सुनसान जगह ले जाकर उससे गाड़ी रुकवा कर कहा गया गया कि गाड़ी वे खुद चलाएंगे। उसे पीछे की सीट पर धक्का मारकर बैठा दिया गया। यहां पर एक व्यक्ति और गाड़ी में बैठ गया, चार लोग हो गए। बाद में आरोपियों ने उससे मोबाइल छीन लिया और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस के अनुसार पीडि़त ने बताया कि आरोपियों ने उसके मोबाइल का पासवर्ड पूछकर बैंक खातों का बैलेंस चेक किया, एक खाते में 40 हजार व दूसरे खाते में 95 हजार रुपए थे। बाद में एक पेट्रोल पंप पर गाड़ी की तेल टंकी को पूरा भरवाया और उसका पेमेंट उसके मोबाइल से ऑनलाइन कर दिया। 20 हजार रुपए नगद ले लिए। आरोपियों ने उसके खाते से पहले एक लाख रुपए और बाद में शराब ठेके पर जाकर खाते में बचे हुए सारे पैसे निकाल लिए। उसके बाद मोबाइल सिम को तोड़ दिया व फोन का सारा डाटा डिलीट कर दिया। उसके बाद उसे मोबाइल थमाते हुए पांच हजार रुपए दे दिए। शनिवार रात्रि को करीब डेढ़ बजे आरोपी उसे भामटसर के पास एक ढ़ाबे पर उतार कर फरार हो गए।
उसने जैसे-तैसे कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने नाकाबंदी कराते हुए आरोपियों को पकडऩे का प्रयास किया, लेकिन पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े। बाद में चाड़ी के पास गाड़ी छोडकऱ आरोपी फरार हो गए। भोजासर पुलिस ने गाड़ी को जब्त किया। सीआई ईश्वर प्रसाद जांगिड़ ने बताया कि गाड़ी को जब्त कर लिया है और आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है


Share News

editor January 16, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

आवारा पशु से टकराई बाइक, 15 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत
बीकानेर
राजस्थान को जल्द मिलेंगी 200 नई ट्रेनें, रेलमंत्री का बड़ा ऐलान
बीकानेर
श्रीगंगानगर-नान्देड एक्सप्रेस में बढ़ाया गया थर्ड एसी कोच
बीकानेर
बीकानेर के केयर मार्ट में भीषण आग, लाखों का सामान राख
बीकानेर
हर्षिता पंचारिया ने राज्य स्तरीय बॉक्सिंग में जीता सिल्वर मेडल
बीकानेर
मॉडर्न मार्केट में हादसा, छठी मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत
बीकानेर
ईरान ने बढ़ाई सैन्य तैयारी, होर्मुज स्ट्रेट बना बड़ा दांव
देश-दुनिया
राजस्थान में बदलेगा मौसम, बीकानेर में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी
राजस्थान

You Might Also Like

बीकानेर

आवारा पशु से टकराई बाइक, 15 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत

Published May 27, 2026
बीकानेर

राजस्थान को जल्द मिलेंगी 200 नई ट्रेनें, रेलमंत्री का बड़ा ऐलान

Published May 27, 2026
बीकानेर

श्रीगंगानगर-नान्देड एक्सप्रेस में बढ़ाया गया थर्ड एसी कोच

Published May 27, 2026
बीकानेर

बीकानेर के केयर मार्ट में भीषण आग, लाखों का सामान राख

Published May 27, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?