Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: रायसर के धोरों में हुई कुश्ती, रस्सा-कस्सी और कबड्डी प्रतियोगिताएं
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > रायसर के धोरों में हुई कुश्ती, रस्सा-कस्सी और कबड्डी प्रतियोगिताएं
बीकानेर

रायसर के धोरों में हुई कुश्ती, रस्सा-कस्सी और कबड्डी प्रतियोगिताएं

editor
editor Published January 15, 2023
Last updated: 2023/01/15 at 5:32 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। अंतराष्ट्रीय ऊंट उत्सव के तीसरे दिन रविवार को रायसर की धारों में देशी-विदेशी पर्यटकों का हुजूम रहा। जिला प्रशासन की पहल पर पहली बार यहां आयोजित हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं और कार्यक्रमों को हजारों की संख्या में पर्यटकों ने देखा। तीसरे दिन के कार्यक्रमों में पहलवानों ने रेत के समंदर के बीच जहां कुश्ती के दाव पेच दिखाएं वही पुरुष वर्ग में राजस्थान पुलिस और रायसर के बीच कबड्डी का मुकाबला हुआ जिसे राजस्थान पुलिस ने जीता। महिला कबड्डी अंबेडकर सर्किल और राजस्थान पुलिस के बीच खेली गई, अंबेडकर सर्किल टीम ने इसमें विजय हासिल की। मटका दौड़ प्रतियोगिता में राजस्थान पुलिस की राजेश्वरी ज्याणी ने पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं एकता चौधरी और कमला चौधरी क्रमशः दूसरे और तीसरे नंबर पर रहे। देशी-विदेशी पर्यटकों के बीच रस्साकशी की प्रतियोगिता भी हुई।

वही अर्जेंटीना के युगल ने भारतीय पद्धति से विवाह करते हुए, सभी परंपराओं का निर्वहन किया और भारतीय संस्कृति को अंतरराष्ट्रीय फलक पर पहचान दिलाई। इस दौरान देशी-विदेशी पर्यटकों ने कैमल सफारी और ऊंट गाडा सफारी का आनंद लिया। सवारी के लिए ऊंट गाड़ी रायसर के ग्रामीणों द्वारा निशुल्क उपलब्ध करवाए गए। तीसरे दिन के कार्यक्रमों में पारंपरिक वेशभूषा में सजे-धजे स्थानीय लोगों ने महोत्सव को और अधिक मनोरंजक बनाया। वहीं शनिवार को चुने गए मिस्टर बीकाणा और मिस मरवण के साथ फोटो और सेल्फी लेने का दौर भी दिन भर चलता रहा। सैंड आर्टिस्ट द्वारा राजस्थानी रोबिलो और ऊंट की नायाब कलाकृति बनाई गई। तीसरे दिन वही हॉट एयर बैलून भी दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहा। पर्यटकों ने धोरों पर दौड़ लगाई।
कार्यक्रम का संचालन ज्योति प्रकाश रंगा, संजय पुरोहित, कन्हैया लाल, हसन खान और किशोर सिंह राजपुरोहित ने किया।


Share News

editor January 15, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

आवारा पशु से टकराई बाइक, 15 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत
बीकानेर
राजस्थान को जल्द मिलेंगी 200 नई ट्रेनें, रेलमंत्री का बड़ा ऐलान
बीकानेर
श्रीगंगानगर-नान्देड एक्सप्रेस में बढ़ाया गया थर्ड एसी कोच
बीकानेर
बीकानेर के केयर मार्ट में भीषण आग, लाखों का सामान राख
बीकानेर
हर्षिता पंचारिया ने राज्य स्तरीय बॉक्सिंग में जीता सिल्वर मेडल
बीकानेर
मॉडर्न मार्केट में हादसा, छठी मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत
बीकानेर
ईरान ने बढ़ाई सैन्य तैयारी, होर्मुज स्ट्रेट बना बड़ा दांव
देश-दुनिया
राजस्थान में बदलेगा मौसम, बीकानेर में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी
राजस्थान

You Might Also Like

बीकानेर

आवारा पशु से टकराई बाइक, 15 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत

Published May 27, 2026
बीकानेर

राजस्थान को जल्द मिलेंगी 200 नई ट्रेनें, रेलमंत्री का बड़ा ऐलान

Published May 27, 2026
बीकानेर

श्रीगंगानगर-नान्देड एक्सप्रेस में बढ़ाया गया थर्ड एसी कोच

Published May 27, 2026
बीकानेर

बीकानेर के केयर मार्ट में भीषण आग, लाखों का सामान राख

Published May 27, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?