Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: सत्रह जनवरी तक रहेगा शीतलहर का प्रकोप, सावधानी बरतने का अलर्ट जारी
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > सत्रह जनवरी तक रहेगा शीतलहर का प्रकोप, सावधानी बरतने का अलर्ट जारी
बीकानेरराजस्थान

सत्रह जनवरी तक रहेगा शीतलहर का प्रकोप, सावधानी बरतने का अलर्ट जारी

editor
editor Published January 15, 2023
Last updated: 2023/01/15 at 12:13 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर, 14 जनवरी। शीतलहर व ठंड के प्रकोप के मद्देनजर अलर्ट जारी किया गया है। जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि मौसम विभाग के अनुसार 14 से 17 जनवरी तक उत्तरी भारत में शीत लहर का प्रकोप रहेगा। कुछ स्थानों पर पाला भी पड़ सकता है। शीतलहर से दलहनी फसलों और पशुओं को प्रभावित कर सकती हैं। साथ ही ठंड के लम्बे संपर्क में रहने के कारण शीतदंश होने की संभावना रह सकती है। शीत लहर से होने वाले स्वास्थ्य संबंधी दुष्परिणामों से बचाव के लिए आमजन एहतियात बरतने की अपील की गई है। मौसम विभाग की एडवाइजरी के अनुसार ठंड से बचाव के लिए जरूरत हो तभी बाहर जायें, वृद्ध व बच्चों व गर्भवती महिलाओं का विशेष ख्याल रखें, पर्याप्त गर्म कपड़े पहनें, दस्ताने, जूते व मौजे का इस्तेमाल करें। लम्बे समय तक ठंड में रहने से बचें। सिर, गर्दन, हाथ-पैर की उंगलियों को ढककर रखें, जिससे शारीरिक ऊष्मा बनी रहे। घर में कमरे गर्म करने के लिए अंगीठी, हीटर आदि का प्रयोग आवश्यकता के अनुसार और सावधानी पूर्वक करें। खाने का ध्यान रखें। पर्याप्त भोजन करके ही बाहर निकलें। उच्च कैलोरी वाले भोज्य पदार्थ का सेवन करें। ठंडा खाना खाने व ठंडा पेय पदार्थ पीने से बचें। ठंड में बच्चों का विशेष ख्याल रखें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर चिकित्सक से सलाह लें। किसान रबी की फसलों को पाले से बचाने के लिए शाम के समय संभव हो तो हल्की सिचाई करें। पालतू जानवरों व पशुधन को ठंडे मौसम से बचाने के लिए पर्याप्त व्यवस्था रखें।


Share News

editor January 15, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

सुजानदेसर में घर के अंदर युवक का शव मिला, जांच शुरू
बीकानेर
अमित शाह के बीकानेर दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा कड़ी
बीकानेर
तेज रफ्तार टैक्सी दुकान में घुसी, महिला गंभीर रूप से घायल
बीकानेर
बीकानेर मंडी आ रही सब्जी पिकअप का एक्सीडेंट, चालक अस्पताल में
बीकानेर
शिक्षा विभाग में वेतन जांच का बड़ा आदेश, 2.94 लाख कार्मिकों पर असर
बीकानेर
अमित शाह-भजनलाल का बीकानेर दौरा, ये रहेगा कार्यक्रम
बीकानेर
कोड़मदेसर घूमने गए युवक की नहर में डूबने से मौत
बीकानेर
श्रीअन्नपूर्णा रसोई के खाने से श्रमिक बीमार, उठे गुणवत्ता पर सवाल
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

सुजानदेसर में घर के अंदर युवक का शव मिला, जांच शुरू

Published May 25, 2026
बीकानेर

अमित शाह के बीकानेर दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा कड़ी

Published May 25, 2026
बीकानेर

तेज रफ्तार टैक्सी दुकान में घुसी, महिला गंभीर रूप से घायल

Published May 25, 2026
बीकानेर

बीकानेर मंडी आ रही सब्जी पिकअप का एक्सीडेंट, चालक अस्पताल में

Published May 25, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?