Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: रामेश्वर हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त चढ़ा पुलिस के हत्थे
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > रामेश्वर हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त चढ़ा पुलिस के हत्थे
बीकानेरराजस्थान

रामेश्वर हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त चढ़ा पुलिस के हत्थे

editor
editor Published January 10, 2023
Last updated: 2023/01/10 at 11:44 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। पारिवारिक रंजिश के चलते हिम्मटसर गांव में हुए रामेश्वर विश्रोई हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त जीवराज विश्रोई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार वारदात के बाद फरार हुआ जीवराज विश्रोई जयपुर में फरारी काट रहा था। जिसे पकडऩे के लिये नोखा पुलिस की विशेष टीम सरगर्मी से जुटी हुई थी। मंगलवार की देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि जीवराज विश्रोई जयपुर की नंदपुरी कॉलोनी एक मकान में किरायेदार बनकर रह रहा है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची नोखा पुलिस की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। सीआई नोखा ईश्वर प्रसाद जांगिड़ ने बताया कि सात माह पहले हिम्मटसर गांव की रोही में हुए इस हत्याकांड को लेकर हजारीराम विश्रोई ने हाजिर थाना होकर रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि मेरी पुत्री गीता का विवाह ओमप्रकाश पुत्र जीवराज जाति बिश्नोई निवासी गांव कंवलीसर जिला नागौर के साथ किया हुआ हैं, ओमप्रकाश गुंगा बहरा व मानसिक रूप से ग्रस्ति होने के कारण मेरी पुत्री गीता हमारे पास ही रह रही हैं। मेरी पुत्री गीता के ससुर जीवराज उसे जबरदस्ती ले जाना चाहते हैं और उन्होंने कई बार धमकिया दी कि हम गीता को जबरदस्ती उठाकर ले जायेंगे और तुम लोगों को जान से मारे वगैर नहीं छोड़ेगें। 9 मई 2023 की शाम को हम खाना खाकर अपनी उक्त ढाणी में सो गये देर रात करीब ढाई बजे गाडियों की आवाज सुनकर हम उठ गये तब तीन गाडिय़ों हमारी ढाणी के आगे आकर रुकी जिनमें जीवराज पुत्र कोजाराम, भंवरलाल पुत्र कोजाराम, शिवनारायण पुत्र कोजाराम, सुनिल पुत्र शिवनायण, राजेन्द्र पुत्र जीवराज, पूनम पुत्र शिवनारायण, रामसिंह पुत्र शिवनारायण रिछपाल पुत्र देवीलाल जाति बिश्नोई निवासीगण गांव कंवलीसर जिला नागौर व हरिराम पुत्र रामकरण, धनराज पुत्र रामकरण, कैलाश पुत्र राजाराम जाति बिश्नोई निवासीगण हिमटसर तहसील नोखा व 4-5 अन्यव्यक्ति जबरदस्ती हमारी ढाणी में घुस आये। जिनके पास पिस्तौल, बदूके, बछयां व लाठिया थी और आते ही फायर करना शुरु किया तब मेरा पुत्र रामेश्वरलाल भागने लगा तो उसके उपर पिस्तौलों व बदूक से फायर किया जो उसके शरीर के पीछे लगे और रामेश्वर गिर गया तब भवरलाल व धनराज ने बंदूक व पिस्तौल से मुझे व रामेश्वर की पत्नी शर्मीला व रामेश्वर की पुत्र मन्जू व पुत्र सचिन व मेरी पत्नी घुडी पर भी फायर किये जो हम एक तरफ अधेरे में छिप गये व गीता ढाणी में नहीं मिलने के कारण उपरोक्त सभी हमें छोडकर भाग गये, गीता बाहर पढाई करती हैं इसलिये वह नहीं मिली थी तब हमने अपने पुत्र रामेश्वर लाल को सभाला तो उसकी फायर की चोटों के कारण मौके पर ही मृत्यु हो गई। मेरे भाई व मैं गाडी लेकर मेरे पुत्र रामेश्वर को लेकर पीबीएम अस्पताल आये तब डाक्टरों ने देखकर कहा कि इसकी मृत्यु हो गई हैं। इस वारदात का मुख्य आरोपी जीवराज विश्रोई फरार चल रहा था।

Share News

editor January 10, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

एससी-एसटी और आईटी एक्ट मामले में 2500 का इनामी आरोपी गिरफ्तार
बीकानेर
एसडीएम अस्पताल बीकानेर में बनेगा नया ड्रग स्टोर और रिकॉर्ड रूम
बीकानेर
बीकानेर में खाद्य मंत्री सुमित गोदारा की जनसुनवाई, विकास कार्यों को मिली मंजूरी
बीकानेर
महंगाई और पानी-बिजली संकट पर कांग्रेस करेगी मटका फोड़ प्रदर्शन
बीकानेर
आवारा पशु से टकराई बाइक, 15 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत
बीकानेर
राजस्थान को जल्द मिलेंगी 200 नई ट्रेनें, रेलमंत्री का बड़ा ऐलान
बीकानेर
श्रीगंगानगर-नान्देड एक्सप्रेस में बढ़ाया गया थर्ड एसी कोच
बीकानेर
बीकानेर के केयर मार्ट में भीषण आग, लाखों का सामान राख
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

एससी-एसटी और आईटी एक्ट मामले में 2500 का इनामी आरोपी गिरफ्तार

Published May 27, 2026
बीकानेर

एसडीएम अस्पताल बीकानेर में बनेगा नया ड्रग स्टोर और रिकॉर्ड रूम

Published May 27, 2026
बीकानेर

बीकानेर में खाद्य मंत्री सुमित गोदारा की जनसुनवाई, विकास कार्यों को मिली मंजूरी

Published May 27, 2026
बीकानेर

महंगाई और पानी-बिजली संकट पर कांग्रेस करेगी मटका फोड़ प्रदर्शन

Published May 27, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?