Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: कोख मे पल रही बेटियों के हत्यारों के खिलाफ चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग का अभियान
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > कोख मे पल रही बेटियों के हत्यारों के खिलाफ चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग का अभियान
बीकानेरराजस्थान

कोख मे पल रही बेटियों के हत्यारों के खिलाफ चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग का अभियान

editor
editor Published January 10, 2023
Last updated: 2023/01/10 at 8:08 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

 

बीकानेर। जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अबरार पंवार के नेतृत्व मे खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील हर्ष और जिला पीसीपीएनडीटी समन्वयक महेंद्र सिंह चारण, औषधि नियंत्रक विभाग के औषधि निरीक्षक महेश कुमार एवं नवीन कुमार और जामसर थाना पुलिस के एएसआई ग्यारसीलाल मीणा की संयुक्त टीम ने खारा मे चला रहे मेडिकल स्टोर पर कार्यवाही की।

खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील हर्ष ने बताया कि जिले के घटते लिंगानुपात पर चिंता जताते हुए जिला कलेक्टर महोदय ने भ्रूण लिंग परीक्षण करने वाले एवं अवैध गर्भपात कराने वालों के खिलाफ कारवाई के निर्देश दिए थे। जामसर थाने के अंतर्गत आने वाले खारा मे नेशनल हाईवे पर मेडिकल स्टोर के संचालक के द्वारा अवैध रूप से नशीली दवाइयां और गर्भपात कराने वाली प्रतिबंधित दवाइयां बेचने की शिकायत ग्रामीणों से मिली थी। जिसपर संज्ञान लेते हुए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मेडिकल स्टोर संचालक को गर्भपात कराने वाली प्रतिबंधित दवाइयां बेचते रंगेहाथों दबोचा। मौके पर फार्मासिस्ट अनुपस्थित मिला एवं मेडिकल स्टोर संचालक उक्त प्रतिबंधित दवाइयों के बारे में संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। उक्त मेडिकल स्टोर संचालक के खारा मे निवास स्थान पर भी टीम द्वारा छापा मारा गया।

गौरतलब है कि एमटीपी एक्ट के तहत रजिस्टर्ड मेडिकल डॉक्टर ही कानून के दायरे में आने वाली परिस्थितियों में ही गर्भपात करवा सकता है लेकिन बहुत से झोलाछाप और मेडिकल स्टोर संचालक अवैध रूप से गर्भपात करवाते हैं जो कि हत्या के बराबर संगीन अपराध है। अवैध गर्भपात करवाने की स्थिति में गर्भवती महिला की जान जाने का अधिक खतरा होता है एवं इसके कारण लिंगानुपात पर भी दुष्प्रभाव पडता है।

- Advertisement -

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अबरार पंवार ने आमजन से ऐसे अवैध गर्भपात कराने वाले एवं प्रतिबंधित नशीली दवाओं का व्यापार करने वाले लोगों से बचने की सलाह दी है एवं लिंग परीक्षण करने वाले अवैध गर्भपात कराने वालों की सूचना चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को देने की अपील की है ताकि विभाग उचित कारवाई कर सके।


Share News

editor January 10, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

MGSU वेलोड्रम में दरारें, खिलाड़ियों की सुरक्षा पर बढ़ी चिंता
बीकानेर
मौसम बदला, 13 जिलों में हल्की बारिश की संभावना, गर्मी बरकरार
बीकानेर
चुनावी वादे निभाने को लेकर नए संवैधानिक आयोग बनाने का प्रस्ताव
बीकानेर
बीकानेर टीम की बड़ी कार्रवाई, भ्रूण लिंग जांच नेटवर्क का भंडाफोड़
बीकानेर
थाने से बाइक गायब मामले में पुलिस ड्राइवर निलंबित, जांच जारी
बीकानेर
कोटगेट-सांखला फाटक विवाद पर हाईकोर्ट ने मांगा सभी विभागों का पक्ष
बीकानेर
बीकानेर में घर में घुसकर हमला, एससी-एसटी एक्ट में केस दर्ज
बीकानेर
फल मंडी में टैक्सी की चपेट में आए युवक की इलाज के दौरान मौत
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

MGSU वेलोड्रम में दरारें, खिलाड़ियों की सुरक्षा पर बढ़ी चिंता

Published July 16, 2026
बीकानेर

मौसम बदला, 13 जिलों में हल्की बारिश की संभावना, गर्मी बरकरार

Published July 16, 2026
बीकानेर

चुनावी वादे निभाने को लेकर नए संवैधानिक आयोग बनाने का प्रस्ताव

Published July 16, 2026
बीकानेर

बीकानेर टीम की बड़ी कार्रवाई, भ्रूण लिंग जांच नेटवर्क का भंडाफोड़

Published July 16, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?