Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: कड़ाके की ठंड में चोर हुए सक्रिय, मंदिर व घरों को बना रहे है अपना निशाना
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > चोरी > कड़ाके की ठंड में चोर हुए सक्रिय, मंदिर व घरों को बना रहे है अपना निशाना
चोरीबीकानेरराजस्थान

कड़ाके की ठंड में चोर हुए सक्रिय, मंदिर व घरों को बना रहे है अपना निशाना

editor
editor Published January 7, 2023
Last updated: 2023/01/07 at 3:47 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। सर्दी बढऩे के साथ शहर में चोरों की सरगर्मी बढ़ गई है। ग्रामीण क्षेत्र के साथ-साथ शहरी क्षेत्र में भी चोरों ने धावा बोल दिया है। चोरों ने गंगाशहर थाना क्षेत्र में घर और सदर थाना क्षेत्र में एक मंदिर को निशाना बनाया। वारदात का पता चलने पर संबंधित थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और मुआयना किया। सदर थाना क्षेत्र के जूनानाढ़ के सामने मसाला चौक स्थित अंजनी माता के मंदिर में चोरों ने धावा बोला। चोर मंदिर का दानपात्र, चांदी के छत्र एवं भगवान की मूर्ति को पहना रखी नाक की नथ (सोने की) चोरी कर ले गए। घटना का पता अलसुबह चला, जब पुजारी विमल गौतम पूजा करने पहुंचे। मंदिर का दरवाजा खुला था और दानपात्र गायब था। मंदिर में और सामान पर ध्यान दिया, तो पता चला कि मंदिर के छत्र व मूर्तियों को पहना रखे आभूषण भी गायब हैं।
जूनागढ़ के सामने अंजनी माता का मंदिर है। यह मार्ग अतिव्यस्ततम मार्ग है। रातभर इस पर चहल-कदमी रहती है। ऐसे में चोरों ने यहां पर वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने मंदिर के प्रवेश द्वार को लोहे की रॉड से तोडक़र प्रवेेश किया। चोरों की करतूत यहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।
गंगाशहर थाना क्षेत्र के रामदेव नगर में चोरों ने मकान में वारदात की। इस संबंध में पीडि़ता मंजू देवी सेठिया पत्नी किरणचंद जैन ने गंगाशहर थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने रिपोर्ट में बताया कि वह बड़े बेटे के पास जयपुर में रहती हैं। छोटा बेटा आशीष सेठिया अकेला रहता है। 27 दिसंबर, 22 को वह सुराना नर्सिंग होम के पास किसी रिश्तेदार के यहां चला गया। 28 दिसंबर की सुबह वापस आया, तो घर के ताले टूटे हुए थे। घर के कमरों की अलमारियों का सारा सामान बिखरा था। चोरी की जानकारी मिलने पर बीकानेर आई। पीडि़ता ने बताया कि चोर घर से सोने-चांदी के जेवर, आर्टिफिशियल ज्वैलरी एवं नकदी चुरा ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Share News
Chat on WhatsApp

editor January 7, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकाणा अपडेट: सड़क हादसे, अपराध और राजनीति की बड़ी घटनाओं से दिन भर हलचल
बीकानेर
खेत में काम के दौरान मशीन में फंसने से युवक की दर्दनाक मौत
बीकानेर
कोटगेट पुलिस की होटल पर दबिश, दो युवतियां रेस्क्यू, नशीले सामान बरामद
बीकानेर
दो साल में 70% वादे पूरे, राजस्थान विकास की नई दिशा में आगे: सीएम भजनलाल शर्मा
राजस्थान
केरल पंचायत चुनाव में बीजेपी की सोनिया गांधी को मिली हार
देश-दुनिया राजनीति
अपराधियों को चेतावनी: सुधरें या बीकानेर छोड़ें, नहीं तो सख्ती बरती जाएगी
बीकानेर
गंगानगर रोड बनी जानलेवा, दो रातों में दो युवकों की मौत से बढ़ी चिंता
बीकानेर
बीकानेर कलेक्ट्रेट बैठक में प्रोटोकॉल पर उठा सवाल, विधायक व्यास ने जताई आपत्ति
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकाणा अपडेट: सड़क हादसे, अपराध और राजनीति की बड़ी घटनाओं से दिन भर हलचल

Published December 13, 2025
बीकानेर

खेत में काम के दौरान मशीन में फंसने से युवक की दर्दनाक मौत

Published December 13, 2025
बीकानेर

कोटगेट पुलिस की होटल पर दबिश, दो युवतियां रेस्क्यू, नशीले सामान बरामद

Published December 13, 2025
राजस्थान

दो साल में 70% वादे पूरे, राजस्थान विकास की नई दिशा में आगे: सीएम भजनलाल शर्मा

Published December 13, 2025
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
Join WhatsApp Group

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?