Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: जिला कलेक्टर ने दिए समय रहते सभी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > जिला कलेक्टर ने दिए समय रहते सभी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश
बीकानेरराजस्थान

जिला कलेक्टर ने दिए समय रहते सभी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश

editor
editor Published January 5, 2023
Last updated: 2023/01/05 at 5:45 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। गणतंत्र दिवस समारोह की पूर्व तैयारी बैठक गुरुवार को जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई।
जिला कलेक्टर ने बताया कि गणतन्त्र दिवस के मुख्य समारोह का आयोजन राजकीय डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में होगा। मुख्य अतिथि द्वारा प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। इससे पूर्व जिला कलक्टर कार्यालय एवं निवास सहित सभी राजकीय कार्यालयों में ध्वजारोहण होगा। उन्होंने कहा कि सभी विभाग निर्धारित समय पर सभी तैयारियां सुनिश्चित करें। इसमें किसी स्तर पर ढिलाई नहीं बरती जाए।
जिला कलेक्टर ने बताया कि ध्वजारोहण के बाद मुख्य अतिथि द्वारा परेड निरीक्षण किया जाएगा तथा मार्च पास्ट की सलामी होगी। मार्च पास्ट में पुलिस, बॉर्डर एवं अरबन होमगार्ड, तीसरी एवं दसवीं आरएसी बटालियन, एनसीसी छात्र-छात्राएं व महारानी सुदर्शन महाविद्यालय की छात्राओं की टुकड़ियां भाग लेंगी। राज्यपाल के संदेश का पठन अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) द्वारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में सफाई और रोशनी की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। स्टेडियम की साफ सफाई, सुरक्षा, शामियाना, बेरिकेडिंग, फर्नीचर, बिजली, पेयजल, पुरस्कार एवं प्रशंसा पत्र, पुष्प, बैठक, कानून एवं यातायात सहित अन्य व्यवस्थओं के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। उन्होंने कार्यक्रमों के पूर्वाभ्यास के दौरान सभी व्यवस्था सुचारू रखने के निर्देश दिए। इसी प्रकार प्रशंसा पत्रों के लिए आवेदन की प्रक्रिया तथा मुख्य समारोह में निकलने वाली विभिन्न झांकियों सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। जिला कलेक्टर ने कहा कि प्रत्येक विभाग अपने अधीनस्थ उल्लेखनीय कार्य करने वाले कार्मिकों के प्रस्ताव सम्मान के लिए भिजवाएं।
इस दौरान गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर होने वाली सांस्कृतिक संध्या और स्काउट गाइड रैली की तैयारियों की समीक्षा भी की गई। जिला काले
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) ओम प्रकाश, एडीएम सिटी पंकज शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, नगर निगम उपायुक्त सुमन शर्मा, सीएमएचओ डॉ मोहम्मद अबरार पंवार, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी सुनील बोड़ा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।


Share News

editor January 5, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

MGSU वेलोड्रम में दरारें, खिलाड़ियों की सुरक्षा पर बढ़ी चिंता
बीकानेर
मौसम बदला, 13 जिलों में हल्की बारिश की संभावना, गर्मी बरकरार
बीकानेर
चुनावी वादे निभाने को लेकर नए संवैधानिक आयोग बनाने का प्रस्ताव
बीकानेर
बीकानेर टीम की बड़ी कार्रवाई, भ्रूण लिंग जांच नेटवर्क का भंडाफोड़
बीकानेर
थाने से बाइक गायब मामले में पुलिस ड्राइवर निलंबित, जांच जारी
बीकानेर
कोटगेट-सांखला फाटक विवाद पर हाईकोर्ट ने मांगा सभी विभागों का पक्ष
बीकानेर
बीकानेर में घर में घुसकर हमला, एससी-एसटी एक्ट में केस दर्ज
बीकानेर
फल मंडी में टैक्सी की चपेट में आए युवक की इलाज के दौरान मौत
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

MGSU वेलोड्रम में दरारें, खिलाड़ियों की सुरक्षा पर बढ़ी चिंता

Published July 16, 2026
बीकानेर

मौसम बदला, 13 जिलों में हल्की बारिश की संभावना, गर्मी बरकरार

Published July 16, 2026
बीकानेर

चुनावी वादे निभाने को लेकर नए संवैधानिक आयोग बनाने का प्रस्ताव

Published July 16, 2026
बीकानेर

बीकानेर टीम की बड़ी कार्रवाई, भ्रूण लिंग जांच नेटवर्क का भंडाफोड़

Published July 16, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?