बीकानेर। छत्तरगढ़ थाना पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर थाने में जब्त करोड़ों रूपये की अंग्रेजी और देशी शराब नष्ट कर जमींदोज कर दी। एसएचओं जय कुमार भादू ने यह जानकारी देते हुए बताया कि थाना पुलिस द्वारा साल 2008 से लेकर 2022 तक अलग अलग प्रकरणों में जब्त शराब के मामलों का निस्तारण होने पर शनिवार को कोर्ट के आदेश पर आबकारी विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में बड़ी मात्रा में अंग्रेजी और देशी शराब नष्ट की गई। इस दौरान थाना मालखाना प्रभारी हैड कांस्टेबल रामचरण,कांस्टेबल संदीप कुमार, कर्मसिंह, गगनदीप भी मौजूद थे।

