Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: मोनोलिसा हत्याकांड में पुलिस जल्द ही करेगी सनसनीखेज खुलासा
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > crime > मोनोलिसा हत्याकांड में पुलिस जल्द ही करेगी सनसनीखेज खुलासा
crimeबीकानेर

मोनोलिसा हत्याकांड में पुलिस जल्द ही करेगी सनसनीखेज खुलासा

editor
editor Published December 30, 2022
Last updated: 2022/12/30 at 11:55 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर । शहर के बहुचर्चित मोनोलिसा हत्याकांड में पुलिस जल्द ही सनसनीखेज खुलासा करेगी।  पुलिस सूत्रों के अनुसार बीते पखवाड़े भर से पुलिस रिमांड पर चल रहे मुख्य अभियुक्त भवानी सिंह शेखावत ने मोनोलिसा को मौत के घाट उतारने के बाद उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिये जाने की पूरी कहानी उगल दी है।  जानकारी में रहे कि गिरफ्तारी के बाद रिमांड के पहले चरण में आरोपी भवानी सिंह पुलिस को कई तरह की कहानिया सुनाकर उलझा रहा था।

वारदात से जुड़े अहम तथ्यों के आधार पर पुलिस मोनोलिसा हत्याकांड से जुड़े सबूत मिटाने के आरोपी जितेन्द्र शर्मा,फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने वाले वकील नवल धवल,प्रोपर्टी कारोबारी मुकेश धौलपुरिया को हिरासत में ले चुकी है। जबकि मोनोलिसा की प्रोपर्टी खरीदनें के आरोपी रविन्द रामपुरिया,उसका लडक़ा चिराग रामपुरिया और जसवंत जाट अभी पुलिस की रडार में है। इस हत्याकांड को लेकर अब तक हुई जांच पड़ताल में खुलासा हो चुका है कि मोनालिसा की हत्या उसके प्रेमी भवानी सिंह ने अपने साथी के साथ मिलकर की थी।

हत्या के तार मृतका की प्रोपर्टी से जुड़े हुए बताये जा रहे है। यह भी खुलासा हो चुका है आरोपी भवानी सिंह  ने हत्या के सबूत मिटाने में करणी नगर कॉलोनी निवासी जितेन्द्र शर्मा व उसकी पत्नी सोनिका शर्मा का भी सहयोग लिया था। साजिशन तरीके से हुए इस हाईप्रोफाइल हत्याकांड की पर्दाफाश करने के लिये पुलिस ने मृतका की माता रुना चौधरी व आरोपी भवानीसिंह के 164 सीआरपीसी में अलग-अलग बयान दर्ज करवाए गए।

दोनों के बयानों में मोनालिसा की मौत की तारीख व घटना के संबंध में अलग-अलग बातें सामने आईं, जिससे भवानी का कृत्य संदिग्ध लगा। आरोपी ने मोनालिसा के फिसल कर बेहोश होने की झूठी कहानी बनाई। घटना के समय दोस्त को बुलाने और मोनालिसा को अस्पताल ले जाने की बात बताई, जबकि पुलिस ने अस्पताल का रेकार्ड चेक किया, तो पता चला कि वह उसे अस्पताल लेकर गया ही नहीं। आरोपी ने माता की अनुमति के बिना ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी भवानी ने मोनालिसा की हत्या कर, हत्या के सबूत नष्ट करने की कोशिश की और महीनेभर तक रुना चौधरी को गुमराह
किया।

- Advertisement -

मुकदमा दर्ज होने के महिनेभर बाद खुला राज

मोनालिसा की कोरोनाकाल में जयपुर में मौत हो गई थी। उसके परिजनों ने पुलिस अधीक्षक व संबंधित थाना पुलिस को मामला दर्ज करने के लिए परिवाद दिया, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। इस पर मोनालिसा के परिजनों ने पुलिस महानिदेशक से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। तब 21 नवंबर, 22 को यह मामला सदर थाने में दर्ज हुआ । रिपोर्ट में जयपुर रोड स्थित करोड़ों की जमीन हड़पने के लिए मोनालिया की
साजिशन हत्या करने का भवानीसिंह, रविन्द्र रामपुरिया, चिराग रामपुरिया, जसवंत जाट व एक अन्य पर आरोप लगाया गया। मामले की जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने महिनेभर बाद मुख्य आरोपी भवानी सिंह को गिरफ्तार कर हत्या का राजफाश किया था। पुलिस के मुताबिक मोनालिसा जिस युवक के साथ रिलेशनशिप में रह रही थी, उसी ने उसकी हत्या की। इतना ही नहीं, हत्या को कोरोना से मौत होना भी प्रचारित कर दिया।


Share News

editor December 30, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर पुलिस ने नेत्रहीन मासूम को बंधन से छुड़ाकर पेश की मानवता की मिसाल
बीकानेर
बिना हस्ताक्षर ई-चालान पर कोर्ट सख्त, थानाधिकारी तलब
बीकानेर
बंगाल में भाजपा की बढ़त से जश्न, बीकानेर तक गूंजा उत्साह
बीकानेर
बीकानेर में मौसम का यू-टर्न: तेज गर्मी के बीच ओलावृष्टि और बारिश अलर्ट
बीकानेर
बीकानेर में गोदाम पर चोरों का धावा, गैस सिलेंडर सहित सामान चोरी
बीकानेर
बिना हस्ताक्षर चालान पेश करने पर थानाधिकारी तलब, कोर्ट सख्त
बीकानेर
तमिलनाडु में विजय की एंट्री से बदला खेल, बंगाल में BJP बढ़त
देश-दुनिया
बीकानेर दौरे पर आ सकते हैं सीएम भजनलाल शर्मा, तैयारियां तेज
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर पुलिस ने नेत्रहीन मासूम को बंधन से छुड़ाकर पेश की मानवता की मिसाल

Published May 4, 2026
बीकानेर

बिना हस्ताक्षर ई-चालान पर कोर्ट सख्त, थानाधिकारी तलब

Published May 4, 2026
बीकानेर

बंगाल में भाजपा की बढ़त से जश्न, बीकानेर तक गूंजा उत्साह

Published May 4, 2026
बीकानेर

बीकानेर में मौसम का यू-टर्न: तेज गर्मी के बीच ओलावृष्टि और बारिश अलर्ट

Published May 4, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?