Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: अब सर्दी दिखायेगी अपना तेवर, कड़ाके की पड़ेगी ठंड
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > WATHER > Weather > अब सर्दी दिखायेगी अपना तेवर, कड़ाके की पड़ेगी ठंड
Weather

अब सर्दी दिखायेगी अपना तेवर, कड़ाके की पड़ेगी ठंड

editor
editor Published December 16, 2022
Last updated: 2022/12/16 at 4:19 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर। दिसंबर का आधा महीना बीतने के साथ ही अब कड़ाके की सर्दी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। बीते दो दिनों से दिन और रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। राजधानी जयपुर में गलनभरी सर्दी से जनजीवन अस्त व्यस्त नजर आया। साथ ही हल्का कोहरा छाया रहा। सर्दी से बचने के लिए लोग कई जतन करते नजर आए। जयपुर के अलावा फतेहपुर में बीती रात को सीजन की सबसे सर्द रात एक बार फिर दर्ज की गई। यहां पारा शून्य डिग्री दर्ज किया गया। इससे खेतों में बर्फ जमने के साथ ही कंपकंपाने वाली सर्दी रही।
आने वाले दिनों में तापमान में होगी गिरावट
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में दिन और रात के तापमान में करीब 2 से 3 डिग्री तक गिरावट के साथ ही सर्दी के तेवर और तीखे होते हुए नजर आएंगे। इसके साथ ही पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के कुछ जिलों में सुबह और शाम चलने वाली ठंडी हवाओं के चलते ठिठुरन में बढ़ोतरी होने की संभावना भी मौसम विभाग ने जताई है।
जयपुर मौसम केंद्र के प्रभारी आरएस शर्मा के मुताबिक प्रदेश में फिलहाल शेखावाटी अंचल सबसे सर्द रहेगा। चूरू व सीकर जिलों में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किए जा रहे हैं। आगामी 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में और 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। बीती रात को प्रदेश में सबसे कम पारा फतेहपुर का शून्य, चूरू का पारा 1.3, जयपुर का 8.8, जैसलमेर का 9, श्रीगंगानगर का 6.9, बीकानेर का 8, जैसलमेर का 9 डिग्री सेल्सियस पारा दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे में जयपुर के पारे में 1.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।


Share News

editor December 16, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

उद्योगपति शिवरतन अग्रवाल को अंतिम विदाई, उमड़ा जनसैलाब
बीकानेर
सीसीटीवी में कैद घर में चोरी, सोने का हार गायब
बीकानेर
ग्राहकों का सोना और नकदी लेकर व्यापारी फरार
बीकानेर
शादी से इनकार पर युवती को घर से उठा ले गए आरोपी
बीकानेर
बीकानेर में 500 विद्वानों की अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस 29 अप्रैल को
बीकानेर
बीकानेर: पढ़ाई के बहाने कमरे में गई छात्रा ने की खुदकुशी
बीकानेर
दोपहर की गर्मी से बच्चों को बचाने स्कूल समय बदलने की मांग
बीकानेर
खेत में करंट से 27 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत
बीकानेर

You Might Also Like

Weather

बीकानेर मौसम अपडेट: आंधी और बारिश का अलर्ट जारी

Published March 30, 2026
Weather

राजस्थान के कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, मौसम बदलेगा

Published January 22, 2026
Weather

राजस्थान के 11 जिलों में शीतलहर का अलर्ट, पारा 5 डिग्री से भी नीचे – Weather News

Published January 12, 2026
Weatherश्रीगंगानगर

गंगानगर में तापमान 41 डिग्री के पार, 14 साल का रिकॉर्ड टूटा

Published October 4, 2024
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?