Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: हत्या का आरोपी झोपड़ी बनाकर साधु की तरह फरारी काट रहा था, पुलिस ने फिर भी पहचान कर दबोचा
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > हत्या का आरोपी झोपड़ी बनाकर साधु की तरह फरारी काट रहा था, पुलिस ने फिर भी पहचान कर दबोचा
बीकानेरराजस्थान

हत्या का आरोपी झोपड़ी बनाकर साधु की तरह फरारी काट रहा था, पुलिस ने फिर भी पहचान कर दबोचा

editor
editor Published November 22, 2022
Last updated: 2022/11/22 at 2:35 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर।  करीब 11 साल पहले हत्या एवं वर्ष 2013 में जानलेवा हमला करने के मामले में आरोपी रहा शख्स जमानत मिलने के बाद किसी भी पेशी पर नहीं पहुंचा। उसके खिलाफ स्थाई वारंट निकल गया। फरार घोषित होने के बाद बचने के लिए वह साधू बन कर छिपता रहा। अब करीब नौ साल बाद बीकानेर पुलिस ने उसे धर दबोचा है। पुलिस एक महीने से उसकी रेकी कर रही थी।  बजरंग धोरे के पास उसे रोही में पकड़ा गया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर अमित कुमार बुड़ानिया ने बताया कि पूगल थाना क्षेत्र के करणीसर भाटियान गांव निवासी डूंगरसिंह (30) पुत्र विजयसिंह वर्ष 2011 में हत्या एवं वर्ष 2013 में जानलेवा हमला करने के मामले में जमानत मिलने के बाद छूटा,तो किसी भी कोर्ट पेशी में नहीं पहुंचा। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी, लेकिन यह हाथ नहीं लगा। आरोपी के खिलाफ स्थाई वारंट जारी हो रखा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए एएसआइ सुभाष यादव, कांस्टेबल सुभाष व प्रहलाद की टीम बनाई गई। करीब एक महीने की मशक्कत के बाद पुलिस ने आरोपी को शोभासर गांव की रोही से पकड़ा।
साधुओं के टोले में हो गया शामिल
आरोपी डूंगरसिंह बेहद चालाक है। वर्ष 2011 में हत्या के मामले में आरोपी था, तब वह नाबालिग था। उसे जमानत मिल गई। वर्ष 2013 में नयाशहर थाने में जानलेवा हमले के मामले में आरोपी बना। उस मामले में जब उसे जमानत मिल गई, तो वह फरार हो गया। आरोपी के मां-बाप की भी मौत हो गई है। भाई-बहन अलग रहते हैं। आरोपी ने सबसे नाता तोड़ लिया और हिमालय की ओर से चला गया। वहां साधु-संतों के साथ रहने लगा। इसके बाद वह हरियाणा आ गया। हाल ही में एएसआइ सुभाष यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम हरियाणा गई, तब वहां बीकानेर के किसी व्यक्ति के हत्या करने के बाद साधू बनने की बात सुनने को मिली।
बाड़मेर से लेकर हरियाणा तक छानबीन
एएसपी ने बताया कि जांच-पड़ताल में पता चला कि आरोपी हरियाणा में है। हरियाणा से आरोपी के बाड़मेर में साधुओं के साथ रहने का पता चला। तब पुलिस टीम वहां पहुंची, तो पता चला कि आरोपी हाल ही में बीकानेर के शोभासर गांव में झोपड़ी बना कर रह रहा है। पुलिस टीम ने चार दिन तक पूरे गांव में सादा वर्दी में रह कर छानबीन की और पुष्टि होते ही उसे दबोच लिया। आरोपी एक महीने से ज्यादा कहीं पर नहीं रहता था। फरारी के दौरान एक हादसे में आरोपी का पैर कट गया। इसके बावजूद उसने अपने रिश्तेदारों से संपर्क नहीं किया


Share News

editor November 22, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर के कई इलाकों में शनिवार सुबह तीन घंटे बिजली रहेगी बंद
बीकानेर
बीकानेर में शादी समारोह की मिठाई खाने से 13 लोग बीमार
बीकानेर
बीकानेर के सुभाषपुरा सर्किल में चाकूबाजी, दो लोग घायल
बीकानेर
भक्ति और उल्लास के बीच निकली श्री जगन्नाथ रथयात्रा, उमड़े हजारों श्रद्धालु
बीकानेर
रेल ट्रैक नवीनीकरण से बीकानेर-मदुरै एक्सप्रेस निर्धारित समय से चलेगी देरी से
बीकानेर
दिनदहाड़े गणेश मंदिर में चोरी, चांदी का मुकुट और नकदी लेकर फरार
बीकानेर
जेल से छूटते ही बनाई दबंगई की रील, फिर पहुंचा सलाखों के पीछे
बीकानेर
यातायात नियम तोड़ने वालों को बड़ा झटका, अब ट्रेनिंग के बाद ही लाइसेंस बहाल
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर के कई इलाकों में शनिवार सुबह तीन घंटे बिजली रहेगी बंद

Published July 17, 2026
बीकानेर

बीकानेर में शादी समारोह की मिठाई खाने से 13 लोग बीमार

Published July 17, 2026
बीकानेर

बीकानेर के सुभाषपुरा सर्किल में चाकूबाजी, दो लोग घायल

Published July 17, 2026
बीकानेर

भक्ति और उल्लास के बीच निकली श्री जगन्नाथ रथयात्रा, उमड़े हजारों श्रद्धालु

Published July 17, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?