Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: भाजपा  ने  सरदारशहर से अशोक पिंचा का टिकट फाइनल! 16 नवंबर को भरेंगे नामांकन
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > भाजपा  ने  सरदारशहर से अशोक पिंचा का टिकट फाइनल! 16 नवंबर को भरेंगे नामांकन
बीकानेरराजस्थान

भाजपा  ने  सरदारशहर से अशोक पिंचा का टिकट फाइनल! 16 नवंबर को भरेंगे नामांकन

editor
editor Published November 15, 2022
Last updated: 2022/11/15 at 12:22 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर। चूरू के सरदारशहर में हो रहे विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी ने पूर्व विधायक अशोक पिंचा का नाम फाइनल कर दिया है। औपचारिक घोषणा होना बाकी है। सूत्र बताते हैं बीजेपी प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने अशोक पिंचा को सिग्नल देते हुए नामांकन भरने को कहा है। 15 नवंबर को पार्टी दिल्ली से सिंबल जारी करेगी। 16 नवंबर को अशोक पिंचा नामांकन दाखिल करेंगे। इस दौरान प्रदेश बीजेपी के सीनियर नेता रैली निकालकर सरदारशहर में पिंचा को नामांकन दाखिल करवाएंगे। सरदारशहर सीट के लिए मतदान 5 दिसंबर को होगा, जबकि 8 दिसंबर को मतगणना की जाएगी।
भंवरलाल शर्मा से 16816 वोटों से 2018 विधानसभा चुनाव हारे थे पिंचा
2018 विधानसभा चुनाव में भंवरलाल शर्मा से 16816 वोटों के अंतर से अशोक पिंचा हारे थे। इससे पहले एक बार अशोक पिंचा 2008 से 2013 तक बीजेपी विधायक रहे थे। 2018 के विधानसभा चुनाव में भंवरलाल 18 हजार 816 वोटों से चुनाव जीते थे। उन्हें 95 हजार 282 वोट मिले थे, जबकि बीजेपी उम्मीदवार अशोक पींचा को 78 हजार 466 वोट मिले थे। भवंरलाल शर्मा को 47 फीसदी और अशोक पींचा को 39 फीसदी वोट मिले थे।
अशोक पिंचा 16 नवंबर को नामांकन दाखिल करेंगे
पिंचा 16 नवंबर को नामांकन भरेंगे। नामांकन की अंतिम तिथि 17 नवंबर है। नामांकन पत्रों की जांच 18 नवंबर को की जाएगी। नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 21 नवंबर है। 5 दिसंबर 2022 सोमवार को मतदान होगा और मतगणना 8 दिसंबर 2022 को होगी। 10 दिसंबर 2022 चुनाव संबंधी सभी काम पूरे कर लिए जाएंगे। उपचुनाव में सरदारशहर विधानसभा क्षेत्र के 2 लाख 89 हजार 579 मतदाता अपने मत का प्रयोग कर सकेंगे और कुल मतदान केंद्र 295 हैं।
अशोक पिंचा ने टिकट मिलने की पुष्टि की
पिंचा ने अपना टिकट तय होने की पुष्टि की। उन्होंने कहा- मुझे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने टिकट फाइनल होने की बात कही है। 16 नवंबर को मैं नामांकन दाखिल करूंगा। मेरे साथ केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचन्द कटारिया, उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, रामसिंह कस्वां, विधायक अभिनेष महर्षि समेत कई वरिष्ठ नेता नामांकन रैली में शामिल होंगे।
कौन हैं अशोक पिंचा ?
अशोक पिंचा सरदार शहर से एक बार के पूर्व विधायक रहे हैं। जैन समाज से हैं। उनका सरदारशहर में बड़ा मेडिकल स्टोर है। 62 साल के पिंचा जनसंघ के जमाने से पार्टी और विचारधारा से जुड़े हैं। आज तक भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं लगा है। बेदाग छवि और मिलनसार व्यक्तित्व है। सरदारशहर में पिंचों की बास में निवास है।
कांग्रेस के अनिल शर्मा से होगा मुकाबला
कांग्रेस पार्टी से पूर्व विधायक भंवरलाल शर्मा के पुत्र अनिल शर्मा का टिकट तय माना जा रहा है। पार्टी ने अनिल शर्मा के टिकट पर फाइनल मोहर लगा दी। तो अनिल शर्मा से अशोक पिंचा का मुकाबला होगा। अनिल के पिता भंवरलाल शर्मा से चुनाव हार चुके पिंचा का मुकाबला उनके बेटे से सिम्पैथी लहर के बीच होगा।
पिंचा ने पहले कहा था चुनाव लडऩे का मन नहीं, प्रहलाद सराफ ने कहा मेरा मन है
पिंचा का टिकट बड़े नाटकीय घटनाक्रम के बाद तय हुआ बताया जा रहा है। पार्टी ने काफी विचार विमर्श किया है। 13 नवंबर को हुई बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति और कोर कमेटी में चर्चा के बाद ही पिंचा का नाम तय हुआ। टिकट मिलने से पहले अशोक पिंचा ने कहा था मेरा चुनाव लडऩे का मन नहीं है। तब उद्योगपति प्रहलाद सराफ ने कहा मेरा चुनाव लडऩे का मन है। उन्होंने सरदारशहर में पब्लिक मीटिंग भी बुला ली थी। जिसके बाद अचानक घटनाक्रम बदला। अशोक पिंचा से अर्जुनराम मेघवाल, गुलाबचन्द कटारिया, सतीश पूनिया समेत सीनियर नेताओं की चर्चा हुई। जिसके बाद पार्टी उनका टिकट तय किया गया।

Share News

editor November 15, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

भाजपा प्रदेश समिति में बीकानेर नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी – Bikaner News
बीकानेर
ट्रॉमा सेंटर निरीक्षण में चिकित्सा सुविधाएं सुधारने के निर्देश – Bikaner News
बीकानेर
1 जून से परिवहन सेवाओं में बड़ा बदलाव, 58 सुविधाएं होंगी ऑनलाइन – Rajasthan News
राजस्थान
अभिषेक बनर्जी काफिले पर हमला: TMC-BJP में आरोप-प्रत्यारोप तेज – National News
देश-दुनिया
There will be power cuts in these areas tomorrow - know which areas are included
कल इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली कटौती – जानें कौन-कौन से इलाके शामिल
बीकानेर
ब्राह्मणी-बीसलपुर लिंक परियोजना की DPR फाइनल, 5 जिलों को मिलेगा अतिरिक्त पेयजल
बीकानेर
AI वॉइस क्लोनिंग से बढ़ा साइबर ठगी का खतरा, राजस्थान पुलिस ने जारी की चेतावनी
राजस्थान
युवती के अपहरण और दुष्कर्म का मामला दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

भाजपा प्रदेश समिति में बीकानेर नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी – Bikaner News

Published May 31, 2026
बीकानेर

ट्रॉमा सेंटर निरीक्षण में चिकित्सा सुविधाएं सुधारने के निर्देश – Bikaner News

Published May 31, 2026
राजस्थान

1 जून से परिवहन सेवाओं में बड़ा बदलाव, 58 सुविधाएं होंगी ऑनलाइन – Rajasthan News

Published May 31, 2026
There will be power cuts in these areas tomorrow - know which areas are included
बीकानेर

कल इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली कटौती – जानें कौन-कौन से इलाके शामिल

Published May 31, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?