Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: प्रदेश की स्कूलों में हर तीसरे शनिवार को बच्चे सीखेंगे शतरंज
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > प्रदेश की स्कूलों में हर तीसरे शनिवार को बच्चे सीखेंगे शतरंज
बीकानेरराजस्थान

प्रदेश की स्कूलों में हर तीसरे शनिवार को बच्चे सीखेंगे शतरंज

editor
editor Published November 10, 2022
Last updated: 2022/11/10 at 7:49 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। राज्य की समस्त स्कूलों में प्रत्येक माह के तीसरे शनिवार को नो बैग डे के दौरान विधार्थियों को चेस खेलने का अवसर प्रदान किया जाएगा। इसकी शुरुआत गुरुवार को बीकानेर से की गई। शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने गुरुवार को रवींद्र रंगमंच पर स्कूली शिक्षा में राज्य सरकार की नई पहल ‘चेस इन स्कूल’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह में डॉ. कल्ला ने कहा कि 19 नवंबर से प्रदेश की समस्त स्कूलों में एक साथ यह कार्यक्रम प्रारंभ होगा। यह अपने आपमें इतिहास होगा। इससे बच्चों के मानसिक विकास को बाल मिलेगा। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों में ग्रामीण क्षेत्रों के 30 लाख खिलाड़ी जुड़े। मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार शहरी क्षेत्र में भी इन खेलों का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि ‘चेस इन स्कूल’ प्रारंभ होने से बच्चों में एकाग्रता, याददाश्त, अनुशासन, आत्मचिंतन बढ़ाने का मौका मिलेगा। डॉ कल्ला ने कहा कि मोबाइल के नकारात्मक प्रभाव के बीच यह पहल भावी पीढ़ी के मस्तिष्क को और रचनात्मक बनाने में मददगार हो सकेगी । उन्होंने कहा कि इन खेलों से स्कूल से चैम्पियन निकलेंगे और दुनिया में राजस्थान का नाम रोशन करेंगे।
संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन ने कहा कि शतरंज से जिंदगी को समझने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि एक करोड़ घरों तक इस खेल की पहुंच होना बहुत बड़ी बदलाव लाएगा।
स्थाई लोक अदालत के अध्यक्ष महेश शर्मा ने कहा कि देश में पहली बार बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और मजबूती के लिए राज्य सरकार द्वारा यह अभिनव पहल की गई है।
इस अवसर पर शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने मशाल जलाकर इसे शिक्षा विभाग के अधिकारियों को सौंपी । शिक्षा मंत्री ने सांकेतिक रूप से स्कूली बच्चों के साथ शतरंज खेल कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
माध्यमिक शिक्षा निदेशालय की अतिरिक्त निदेशक शिक्षा रचना भाटिया ने स्वागत उद्बोधन दिया। इस अवसर पर शतरंज के अंतराष्ट्रीय आर्बिटर एड. एस.एल. हर्ष, अतिरिक्त संभागीय आयुक्त ए एच गौरी, अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) पंकज शर्मा, नगर विकास न्यास सचिव यशपाल आहूजा, जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) सुरेन्द्र सिंह भाटी, अरविंद व्यास, रमेश कुमार हर्ष, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी राजकुमार शर्मा, एडीईओ पद्मा टिलवानी, सुनील बोड़ा, उप जिला शिक्षा अधिकारी (शारीरिक शिक्षा) अनिल बोड़ा, शंकर पुरोहित सहित शिक्षक अभिभावक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।


Share News

editor November 10, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर के कई इलाकों में शनिवार सुबह तीन घंटे बिजली रहेगी बंद
बीकानेर
बीकानेर में शादी समारोह की मिठाई खाने से 13 लोग बीमार
बीकानेर
बीकानेर के सुभाषपुरा सर्किल में चाकूबाजी, दो लोग घायल
बीकानेर
भक्ति और उल्लास के बीच निकली श्री जगन्नाथ रथयात्रा, उमड़े हजारों श्रद्धालु
बीकानेर
रेल ट्रैक नवीनीकरण से बीकानेर-मदुरै एक्सप्रेस निर्धारित समय से चलेगी देरी से
बीकानेर
दिनदहाड़े गणेश मंदिर में चोरी, चांदी का मुकुट और नकदी लेकर फरार
बीकानेर
जेल से छूटते ही बनाई दबंगई की रील, फिर पहुंचा सलाखों के पीछे
बीकानेर
यातायात नियम तोड़ने वालों को बड़ा झटका, अब ट्रेनिंग के बाद ही लाइसेंस बहाल
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर के कई इलाकों में शनिवार सुबह तीन घंटे बिजली रहेगी बंद

Published July 17, 2026
बीकानेर

बीकानेर में शादी समारोह की मिठाई खाने से 13 लोग बीमार

Published July 17, 2026
बीकानेर

बीकानेर के सुभाषपुरा सर्किल में चाकूबाजी, दो लोग घायल

Published July 17, 2026
बीकानेर

भक्ति और उल्लास के बीच निकली श्री जगन्नाथ रथयात्रा, उमड़े हजारों श्रद्धालु

Published July 17, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?