Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: वरिष्ठ तीर्थ यात्रा के नाम पर किसी तरह का भुगतान नहीं करें चयनित वरिष्ठ जन
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > वरिष्ठ तीर्थ यात्रा के नाम पर किसी तरह का भुगतान नहीं करें चयनित वरिष्ठ जन
बीकानेरराजस्थान

वरिष्ठ तीर्थ यात्रा के नाम पर किसी तरह का भुगतान नहीं करें चयनित वरिष्ठ जन

editor
editor Published November 9, 2022
Last updated: 2022/11/09 at 8:20 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। मुख्यमंत्री की बजट घोषणा की अनुपालना में देवस्थान विभाग द्वारा वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के तहत 20 हजार वरिष्ठ नागरिकों को यात्रा करवाई जाएगी। इसमें 18 हजार यात्रियों को रेल मार्ग एवं 2 हजार यात्रियों को हवाई मार्ग से यात्रा करवाई जाएगी।
देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त ओमप्रकाश पालीवाल ने बताया कि यह यात्रा पूर्णतया निःशुल्क है। इस यात्रा का पूर्ण व्यय राज्य सरकार द्वारा किया जा रहा है। चयनित यात्रियों को मेडिकल रिपोर्टिंग के नाम से कोई शुल्क नहीं देना है। यात्रा के लिए यात्री के रिपोर्ट करने से लेकर यात्रा समाप्ति तक की समस्त व्यवस्थाएँ राजस्थान सरकार की ओर से निःशुल्क होती हैं। उन्होंने बताया कि देवस्थान विभाग को विभिन्न यात्रियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कतिपय जाली व्यक्तियों द्वारा 9680258517 एवं अन्य नंबरों से फोन कर फोन नं 7742752226 में यात्रा हेतु राशि जमा करवाने के लिए फोन करते हुए चयनित यात्रियों को गुमराह किया जाता है। उन्होंने आह्वान किया है कि ऐसे सभी यात्री ऐसे फर्जी कॉल से सावधान सावधान रहें। इस यात्रा के लिए देवस्थान विभाग या किसी संस्था या वेंडर को कोई राशि देय नहीं है। उन्होंने कहा है कि किसी भी यात्री को वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा बाबत कोई भी राशि किसी भी व्यक्ति, संस्था अथवा वेंडर को भुगतान नहीं करनी है। यात्रा से पहले एवं यात्रा के समय मेडिकल जाँच की व्यवस्था भी राज्य सरकार द्वारा डाक्टर्स की ड्यूटी लगाकर निःशुल्क करवायी जा रही है। उन्होंने कहा है कि कोई भी व्यक्ति किसी भी व्यक्ति को ऑन लाईन अथवा ऑफ लाईन भुगतान नहीं करें।


Share News

editor November 9, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर के कई इलाकों में शनिवार सुबह तीन घंटे बिजली रहेगी बंद
बीकानेर
बीकानेर में शादी समारोह की मिठाई खाने से 13 लोग बीमार
बीकानेर
बीकानेर के सुभाषपुरा सर्किल में चाकूबाजी, दो लोग घायल
बीकानेर
भक्ति और उल्लास के बीच निकली श्री जगन्नाथ रथयात्रा, उमड़े हजारों श्रद्धालु
बीकानेर
रेल ट्रैक नवीनीकरण से बीकानेर-मदुरै एक्सप्रेस निर्धारित समय से चलेगी देरी से
बीकानेर
दिनदहाड़े गणेश मंदिर में चोरी, चांदी का मुकुट और नकदी लेकर फरार
बीकानेर
जेल से छूटते ही बनाई दबंगई की रील, फिर पहुंचा सलाखों के पीछे
बीकानेर
यातायात नियम तोड़ने वालों को बड़ा झटका, अब ट्रेनिंग के बाद ही लाइसेंस बहाल
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर के कई इलाकों में शनिवार सुबह तीन घंटे बिजली रहेगी बंद

Published July 17, 2026
बीकानेर

बीकानेर में शादी समारोह की मिठाई खाने से 13 लोग बीमार

Published July 17, 2026
बीकानेर

बीकानेर के सुभाषपुरा सर्किल में चाकूबाजी, दो लोग घायल

Published July 17, 2026
बीकानेर

भक्ति और उल्लास के बीच निकली श्री जगन्नाथ रथयात्रा, उमड़े हजारों श्रद्धालु

Published July 17, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?