Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: युवक का पैर ईट भट्टे  के ग्राइंडर में फंसा, हो गया चकनाचूर
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > युवक का पैर ईट भट्टे  के ग्राइंडर में फंसा, हो गया चकनाचूर
बीकानेरराजस्थान

युवक का पैर ईट भट्टे  के ग्राइंडर में फंसा, हो गया चकनाचूर

editor
editor Published November 4, 2022
Last updated: 2022/11/04 at 7:48 PM
Share
SHARE
Share News

बीकानेर। बीकानेर में ईंट भट्‌टे के ग्राइंडर में पैर फंसने से एक युवक का पैर काटना पड़ा। हादसा इतना दर्दनाक था कि पैर फंसने के बाद काफी देर तक बाहर नहीं निकला। इसे बाहर निकालने के लिए ग्राइंडर को उल्टा चलाना पड़ा। अब गंभीर हालत में उसे पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
श्रीडूंगरगढ़ में रेलवे पटरियों के पास वाली दरगाह के समीप स्थित ईंट भट्टे पर ये हादसा हुआ। ईंट भट्‌टे पर मिट्‌टी को मिलाने के लिए एक ग्राइंडर का उपयोग किया जाता है। मकराना निवासी मजदूर संजय यहां काम कर रहा था। अचानक वो ऊपर से फिसलकर सीधे मिक्सचर मशीन तक पहुंचा। उसका बाकी हिस्सा तो बाहर रह गया, लेकिन एक पैर इस ग्राइंडर मशीन के अंदर चला गया। पैर के साथ साथ वो भी अंदर धंसता ही जा रहा था कि वहां खड़े लोगों ने मशीन को रोक दिया। तब तक उसके पंजे से आगे तक का हिस्सा पूरी तरह ग्राइंडर में फंस गया। पैर को वापस बाहर निकालने के लिए ग्राइंडर को उल्टा चलाया गया। तब पूरी तरह से क्षतिग्रस्त पैर बाहर आ पाया। तब तक पैर अधिकांश कट चुका था। यहां से अस्पताल पहुंचने से पहले पूरा पैर कटकर अलग हो गया। उसे पहले श्रीडूंगरगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां से पीबीएम अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया।
ग्राइंडर मशीन के ऊपर से मिट्‌टी डालनी पड़ती है। इसी दौरान चिकनी हो चुकी मिट्‌टी पर संजय का पैर फिसल गया और वो सीधे मशीन के अंदर चला गया। साथ काम कर रहे मजदूरों ने संजय को पकड़े रखा तब जाकर उसका बाकी हिस्सा अंदर धंसने से बच सका। मशीन का मुंह भी इतना ही था कि पैर ही जा सकता था।
ढाई घंटे तक फंसा रहा पैर
संजय का पैर करीब ढाई घंटे तक इस मशीन में ही फंसा रहा। पहले पैर का टखना मशीन के अंदर जाकर चूर चूर हो गया। कटकर दूसरी तरफ निकल गया। इसके बाद आगे का हिस्सा भी धंसने लगा। वो चिल्लाया तो आसपास के मजदूरों ने मशीन को बंद किया।
ट्रेक्टर से चलती है मशीन
ये ग्राइंडरनुमा मिक्स्चर मशीन है, इसमें मिट्‌टी और अन्य सामग्री मिलाई जाती है। इसके बाद सांचे में डालकर ईंट बनाई जाती है। संजय इस मशीन की सफाई कर रहा था कि अचानक किसी ने इसे चालू कर दिया। ये मशीन ट्रेक्टर चलती है। ऐसे में ट्रेक्टर को बंद करके मशीन को बंद किया गया।
मकराना से आया था मजदूरी करने
संजय मूल रूप से मकराना का रहने वाला है और कुछ दिन पहले ही इस ईंट भट्‌टे पर आया था। यहां आते ही उसके साथ ये बड़ा हादसा हो गया। उसका पैर का पंजा पूरी तरह बेकार हो चुका है, वहीं घुटने तक गंभीर चोट लगी है। खून ज्यादा बहने के कारण उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

Share News

editor November 4, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

मोहर्रम को लेकर इंतजामिया कमेटी ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
बीकानेर
जमीन हड़पने और मारपीट का मामला, नोखा थाने में एफआईआर दर्ज
बीकानेर
सरदारशहर में दुकान का छज्जा गिरा, एक की मौत, कई घायल
बीकानेर
फर्जी एक्सईएन बनकर ठगने की कोशिश, सतर्कता से बचा ग्रामीण
बीकानेर
ऑपरेशन सिंधु: जंग में फंसे भारतीयों की सुरक्षित वापसी जारी
बीकानेर
बीकानेर थियेटर फेस्टिवल के आयोजन में सुधेश की महत्वपूर्ण भूमिका को सराहा जाना चाहिए: राजेन्द्र जोशी
बीकानेर राजस्थान
बीकानेर में नकली खाद-बीज कांड, लैब जांच के बाद होगी सख्त कार्रवाई
बीकानेर
ईरान-इजराइल तनाव से भारत में पेट्रोल 120 रुपये तक पहुंच सकता है!
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

मोहर्रम को लेकर इंतजामिया कमेटी ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

Published June 23, 2025
बीकानेर

जमीन हड़पने और मारपीट का मामला, नोखा थाने में एफआईआर दर्ज

Published June 23, 2025
बीकानेर

सरदारशहर में दुकान का छज्जा गिरा, एक की मौत, कई घायल

Published June 23, 2025
बीकानेर

फर्जी एक्सईएन बनकर ठगने की कोशिश, सतर्कता से बचा ग्रामीण

Published June 23, 2025

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

Join WhatsApp Group

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?