Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: जिला कलक्टर ने कतरियासर में की जनसुनवाई
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > जिला कलक्टर ने कतरियासर में की जनसुनवाई
बीकानेरराजस्थान

जिला कलक्टर ने कतरियासर में की जनसुनवाई

editor
editor Published October 27, 2022
Last updated: 2022/10/27 at 5:26 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर 27 अक्टूबर। जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने गुरुवार को कतरियासर में आमजन की समस्याएं सुनी तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया।
जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों ने बरसात के के दौरान गांव में पानी की निकासी नहीं होने, राजकीय विद्यालय में छात्र-छात्राओं के लिए अलग शौचालय नहीं होने, डिमांड राशि जमा करवाने के बावजूद कृषि कनेक्शन नहीं किए जाने, सीनियर सेकेंडरी स्कूल भवन के ऊपर से विद्युत लाइन गुजरने के कारण दुर्घटनाओं की संभावनाओं तथा गांव में नया जीएसएस स्थापित करने सहित विभिन्न समस्याओं के बारे में अवगत करवाया। जिला कलेक्टर ने इनके नियम सम्मत निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
इस दौरान जिला कलक्टर ने मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के बारे में बताया तथा शत-प्रतिशत परिवारों को इसके तहत पंजीयन करवाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गर्भधारण से बच्चे के दो वर्ष पूर्ण होने तक लगभग एक हजार दिनों में जच्चा-बच्चा के स्वास्थ्य और पोषण पर पूरा ध्यान दिया जाए। उन्होंने सहजन के पौधे के औषधीय गुणों के बारे में बताया तथा कहा कि प्रत्येक परिवार सहजन के कम से कम पांच पौधे लगाए, जिससे पोषण संबंधी आवश्यकता पूर्ण हो सके। उन्होंने ग्रामीणों से नशे से दूर रहने तथा बच्चों को शिक्षा के अधिकतम अवसर उपलब्ध करवाने की अपील की।
*प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण*
जिला कलेक्टर ने कतरियासर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सा केंद्र की ओपीडी एवं आईपीडी व्यवस्था, संस्थागत प्रसव, दवाइयों की उपलब्धता, दवा वितरण एवं स्वच्छता की व्यवस्था, स्टाफ की स्थिति तथा उपस्थिति सहित विभिन्न बिंदुओं की जानकारी ली। उन्होंने यहां मौजूद मरीजों से व्यवस्था से जुड़ा फीडबैक लिया तथा स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं की प्रचार सामग्री लगाने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मोहम्मद अबरार पंवार, ब्लॉक सीएमओ डॉ. सुनील हर्ष तथा भू-अभिलेख निरीक्षक कैलाशदान सहित अधिकारी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।


Share News

editor October 27, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

पवनपुरी में ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत
बीकानेर
आज सात ग्राम पंचायतों की विशेष जनसुनवाई करेंगे दिलावर
बीकानेर
बीकानेर में लौटेंगे कृष्ण मृग, सुजानदेसर बनेगा नया आशियाना
बीकानेर
पीएम-कुसुम योजना में 553 ऊर्जादाताओं को 531 करोड़ राहत
बीकानेर
11 जून से राजस्थान में तेज आंधी-बारिश का नया दौर शुरू
बीकानेर
बिजली उपभोक्ताओं के लिए सूचना, तीन घंटे रहेगा शटडाउन
बीकानेर
मुक्ताप्रसाद फायरिंग मामले में सीसीटीवी से आया नया मोड़
बीकानेर
बीकानेर रेल मंडल की आय और यात्री संख्या में बढ़ोतरी
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

पवनपुरी में ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

Published June 10, 2026
बीकानेर

आज सात ग्राम पंचायतों की विशेष जनसुनवाई करेंगे दिलावर

Published June 10, 2026
बीकानेर

बीकानेर में लौटेंगे कृष्ण मृग, सुजानदेसर बनेगा नया आशियाना

Published June 10, 2026
बीकानेर

पीएम-कुसुम योजना में 553 ऊर्जादाताओं को 531 करोड़ राहत

Published June 10, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?