Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: गंगाशहर में घरों को निशाना बनाकर चोरी करने वाले पुलिस के हत्थे चढ़ा
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > crime > गंगाशहर में घरों को निशाना बनाकर चोरी करने वाले पुलिस के हत्थे चढ़ा
crimeचोरीबीकानेरराजस्थान

गंगाशहर में घरों को निशाना बनाकर चोरी करने वाले पुलिस के हत्थे चढ़ा

editor
editor Published October 18, 2022
Last updated: 2022/10/18 at 4:22 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। पिछले काफी दिनों से गंगाशहर थाना इलाके में अज्ञात चोर ने जमकर उत्पात मचाया एक ही रात मे ंतीन घरों के ताले तोडक़र सोने-चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिये थे। इस मामले में पुलिस में मामला दर्ज होने के बाद अलर्ट मोड पर आई पुलिस ने चोर को पकड़ लिया है।  पुलिस ने माणक चौक, जोधपुर निवासी 28 वर्षीय मोहित कंसारा व नागौर सिटी निवासी ज्वैलर्स सुशील सोनी को सलाखों के पीछे डाल दिया है। सब इंस्पेक्टर राकेश स्वामी ने बताया कि आरोपी मोहित कंसारा राजस्थान का बेहद शातिर चोर है। उसके खिलाफ 28 की उम्र में ही 26 मुकदमें दर्ज हो चुके हैं। वहीं छिपी हुई चोरियों का कोई हिसाब ही नहीं है।
दो माह पूर्व आरोपी मोहित ने अपने साथी सागर के साथ मिलकर गंगाशहर गौतम चौक क्षेत्र के तीन मकानों को निशाना बनाया था। इंद्रचंद बैद के बंद मकान में खड़ी क्रेटा कार चुराई। उनके घर के भी ताले तोड़े। इसी चोरी की कार से अन्य घरों में भी वारदातें की। दूसरी वारदात हनुमानमल गुलगुलिया की बहन के बंद मकान में की। यहां से तीस ग्राम सोने व करीब दो किलो चांदी के आभूषण व बर्तन चोरी किए। हनुमानमल ने मामले में मुकदमा दर्ज करवाया। वहीं एक अन्य मकान के भी ताले तोड़े मगर वहां कुछ हाथ नहीं लगा।
राकेश स्वामी ने बताया कि मोहित ने ये ज्वैलरी नागौर सिटी निवासी ज्वैलर सुशील सोनी को बेच दी थी। पुलिस ने सुशील को गिरफ्तार कर उससे 30 ग्राम सोना व करीब दो किलो चांदी बरामद कर ली। सुशील को सोमवार को न्यायालय में पेश कर बीछवाल जेल भिजवा दिया गया।
वहीं क्रेटा कार छोटी खाटू के पास जोधपुर – नागौर हाइवे पर खड़ी थी। कार का एक्सीडेंट हो गया था। तब आरोपियों ने कार हाइवे पर ही खड़ी कर दी थी। तब से कार वहीं खड़ी थी। पुलिस ने कार जब्त कर ली। गंगाशहर में चोरी के बाद मोहित व सागर ने जोधपुर व बाड़मेर में भी चोरियां की। बाड़मेर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। वहां से जोधपुर पुलिस ने व अब गंगाशहर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

Share News

editor October 18, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

पतंग उड़ाने के लिए नहीं थामें चाइनीज डोर, धातु मिश्रित होने से लग सकता है करंट, BKESL ने जारी की एडवाइजरी
Bijali बिजली बीकानेर
डॉ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर सेवा बस्ती में सेवा कार्य सम्पन्न
बीकानेर राजस्थान
बीकानेर स्थापना दिवस पर राजपूत-जाट एकता की ऐतिहासिक परंपरा होगी जीवंत
बीकानेर
बीकानेर: जमीन धोखाधड़ी मामला, कोर्ट के आदेश पर पांच के खिलाफ केस दर्ज
बीकानेर
बीकानेर में टैक्सी चालक से लूट, मारपीट कर वाहन ले भागे बदमाश
बीकानेर
बीकानेर ब्लाइंड मर्डर बना पहेली, 16 दिन बाद भी हत्यारे फरार
बीकानेर
बीकानेर: चाइनीज मांझे से गर्दन कटने पर मासूम की मौत
बीकानेर
बीकानेर: पुलिस थानों में कानून व्यवस्था के लिए ‘यूथ विंग’ बनेगी
बीकानेर

You Might Also Like

Bijaliबिजलीबीकानेर

पतंग उड़ाने के लिए नहीं थामें चाइनीज डोर, धातु मिश्रित होने से लग सकता है करंट, BKESL ने जारी की एडवाइजरी

Published April 17, 2026
बीकानेरराजस्थान

डॉ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर सेवा बस्ती में सेवा कार्य सम्पन्न

Published April 17, 2026
बीकानेर

बीकानेर स्थापना दिवस पर राजपूत-जाट एकता की ऐतिहासिक परंपरा होगी जीवंत

Published April 17, 2026
बीकानेर

बीकानेर: जमीन धोखाधड़ी मामला, कोर्ट के आदेश पर पांच के खिलाफ केस दर्ज

Published April 17, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?