Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: दूसरे दिन फिर मिलावाटोंखोरों के खिलाफ कार्यवाही, तेल फैक्ट्री पर 490 लीटर सरसों का तेज जब्त किया
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > दूसरे दिन फिर मिलावाटोंखोरों के खिलाफ कार्यवाही, तेल फैक्ट्री पर 490 लीटर सरसों का तेज जब्त किया
बीकानेरराजस्थान

दूसरे दिन फिर मिलावाटोंखोरों के खिलाफ कार्यवाही, तेल फैक्ट्री पर 490 लीटर सरसों का तेज जब्त किया

editor
editor Published October 18, 2022
Last updated: 2022/10/18 at 4:17 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर।  दीपावली के मद्देनजर आमजन को शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल के निर्देशानुसार शुद्ध के लिए युद्धज् का विशेष अभियान मंगलवार को भी जारी रहा।स्वास्थ्य विभाग की टीम ने करणी इंडस्ट्रियल एरिया स्थित खाद्य तेल बनाने वाली औद्योगिक इकाई सी. आर. एग्रो इंडस्ट्रीज में औचक छापामारी की। निरीक्षण के दौरान 490 लीटर मिलावटी सरसों का तेल जब्त किया गया तथा 60 लीटर तेल नष्ट करवाया गया।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मोहम्मद अबरार पंवार ने बताया कि जिला कलक्टर के निर्देशानुसार अभियान के तहत जिलेभर की विभिन्न खाद्य सामग्री औद्योगिक इकाइयों एवं दुकानों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि सी. आर. एग्रो इंडस्ट्रीज द्वारा 7 स्टार एवं शाही बीकानेरी नामक ब्रांड के खाद्य तेल बनाए जाते हैं। इस इकाई द्वारा एक्सपायर्ड सरसों तेल में एसेंस मिलाकर उसे दोबारा पैक किया जाता था। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि मिलावटी खाद्य सामग्री पाए जाने पर औद्योगिक इकाईयों एवं मिठाई की दुकानों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आमजन से मिलावटखोरी की सूचना देने की अपील भी की तथा बताया कि सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि मिलावट करने वाले उत्पादक की सूचना देने पर मुखबिर को अनसेफ फूडज् प्रमाणन पर 51 हजार रुपए तथा सब स्टैंडर्डज् होने पर 5 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसके लिए टोल फ्री नंबर 181 पर भी संपर्क किया जा सकता है। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी भूराराम गोदारा भी साथ रहे।


Share News

editor October 18, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में सुरक्षा नियम तोड़ने वाली 20 स्लीपर बसें सीज, भारी जुर्माना
बीकानेर
सावन साड़ी मेले में बंसल साड़ी ने ग्राहकों को दी विशेष छूट
बीकानेर
नन्हे भरत तावणियां ने विधायक रविंद्र सिंह भाटी को दिया बीकानेर आने का निमंत्रण
बीकानेर
राजस्थान में 21 जुलाई से मानसून होगा सक्रिय, कई जिलों में बारिश के आसार
बीकानेर
फर्जी दस्तावेजों से अनुकंपा नौकरी लेने का मामला, पुलिस ने जांच शुरू की
बीकानेर
बीकानेर के कई इलाकों में शनिवार सुबह तीन घंटे बिजली रहेगी बंद
बीकानेर
बीकानेर में शादी समारोह की मिठाई खाने से 13 लोग बीमार
बीकानेर
बीकानेर के सुभाषपुरा सर्किल में चाकूबाजी, दो लोग घायल
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर में सुरक्षा नियम तोड़ने वाली 20 स्लीपर बसें सीज, भारी जुर्माना

Published July 18, 2026
बीकानेर

सावन साड़ी मेले में बंसल साड़ी ने ग्राहकों को दी विशेष छूट

Published July 18, 2026
बीकानेर

नन्हे भरत तावणियां ने विधायक रविंद्र सिंह भाटी को दिया बीकानेर आने का निमंत्रण

Published July 18, 2026
बीकानेर

राजस्थान में 21 जुलाई से मानसून होगा सक्रिय, कई जिलों में बारिश के आसार

Published July 18, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?