Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: दूसरे दिन वसुंधरा पहुंची भाटी के घर, गोचर देखने के बाद जोशी को दी श्रद्धांजलि
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > दूसरे दिन वसुंधरा पहुंची भाटी के घर, गोचर देखने के बाद जोशी को दी श्रद्धांजलि
बीकानेरराजनीति

दूसरे दिन वसुंधरा पहुंची भाटी के घर, गोचर देखने के बाद जोशी को दी श्रद्धांजलि

editor
editor Published October 10, 2022
Last updated: 2022/10/10 at 3:44 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन भी कार्यकर्ताओं और जिले के बड़े नेताओं से संपर्क साधने में कोई कसर नहीं छोड़ी। राजे न सिर्फ पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी के निवास पर गई, बल्कि उनके साथ गोचर भूमि देखने के लिए भी पहुंची। इसके बाद वो साले की होली पहुंची, जहां पूर्व विधायक गोपाल जोशी के निधन पर शोक जताया। राजे यहां से अब चूरू के लिए रवाना हो गई है।
आमतौर पर लालगढ़ होटल में ठहरने वाली पूर्व मुख्यमंत्री ने इस बार सर्किट हाउस में ही डेरा डाला। यहां सुबह दस बजे कार्यकर्ताओं के बीच पहुंची। जहां पार्क में अलग अलग गुट में भाजपा नेताओं ने राजे के समक्ष अपना शक्ति प्रदर्शन किया। बाद में राजे नगर विकास न्यास के पूर्व चैयरमेन महावीर रांका के ऑफिस गई। यहां काफी देर रुकने के बाद वो पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी के जस्सूसर गेट स्थित निवास पर पहुंची। यहां भाटी के साथ काफी देर बातचीत की। भाटी के आग्रह पर वो गोचर देखने के लिए सरेह नथानिया पहुंची। यहां गोचर के चारों तरफ बन रही दीवार और सेवण घास का जायजा लिया।
राजे इसके बाद शहरी परकोटे में स्थित साले की होली पहुंची। यहां पूर्व विधायक गोपाल जोशी को पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान राजे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि गोपाल जोशी बहुत कम अंतर से हारे थे, जिसे वो हार नहीं मानती। राजे ने कहा कि जोशी ने स्वयं चुनाव लडऩे से मना किया था लेकिन मेरे को विश्वास था कि वो चुनाव लडकऱ फिर जीत जाएंगे। उन्होंने जोशी परिवार के साथ रहने का विश्वास दिलाया। इस दौरान गोपाल जोशी के पुत्र गोकुल जोशी, पौत्र विजय मोहन जोशी और ऋषिमोहन जोशी से राजे ने मुलाकात करते हुए हर स्तर पर साथ रहने की बात कही।
शक्ति प्रदर्शन हुआ
राजे के सामने बड़ी संख्या में नेताओं ने शक्ति प्रदर्शन किया। विधानसभा चुनाव में टिकट पाने के इच्छुक नेताओं ने भी दमखम दिखाया। श्रीगंगानगर व हनुमानगढ़ से भी बड़ी संख्या में नेता बीकानेर पहुंचे और राजे के समक्ष शक्ति प्रदर्शन किया। श्रीगंगानगर के सांसद निहालचंद लगातार दूसरे दिन राजे के साथ बीकानेर में रहे। बीकानेर पूर्व की विधायक सिद्धि कुमारी भी सर्किट हाउस में राजे के साथ रही। वहीं शहर भाजपा अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह भी सर्किट हाउस में साथ रहे।

Share News
Chat on WhatsApp

editor October 10, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

दो दोस्तों से जातिसूचक गालियां, विरोध करने पर बेरहमी से की मारपीट
बीकानेर
सूने मकान के ताले तोड़ नकदी और महंगा कैमरा चोरी
बीकानेर
ढाणी में घुसकर महिला से मारपीट, सिर पर वार का आरोप
बीकानेर
चरवाहे युवक की हत्या कर शव बैर के पेड़ से लटकाया
बीकानेर
पीबीएम में भ्रष्टाचार के आरोप, विधायक व्यास के बयान से हड़कंप
बीकानेर
शिक्षा विभाग में पेंशन स्वीकृति में देरी पर अफसर होंगे जिम्मेदार
बीकानेर
बीकानेर में आज आयोजित होगी ठाकुर जी भजन संध्या, प्रसिद्ध कलाकार देंगे प्रस्तुति
बीकानेर
बीकानेर में करंट लगने से 15 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

दो दोस्तों से जातिसूचक गालियां, विरोध करने पर बेरहमी से की मारपीट

Published February 14, 2026
बीकानेर

सूने मकान के ताले तोड़ नकदी और महंगा कैमरा चोरी

Published February 14, 2026
बीकानेर

ढाणी में घुसकर महिला से मारपीट, सिर पर वार का आरोप

Published February 14, 2026
बीकानेर

चरवाहे युवक की हत्या कर शव बैर के पेड़ से लटकाया

Published February 14, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?