Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: सीवर लाइन के चैबर से टकराई मोटरसाइकिल दो जने बुरी तरह से घायल
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > सीवर लाइन के चैबर से टकराई मोटरसाइकिल दो जने बुरी तरह से घायल
बीकानेरहादसा

सीवर लाइन के चैबर से टकराई मोटरसाइकिल दो जने बुरी तरह से घायल

editor
editor Published October 5, 2022
Last updated: 2022/10/05 at 10:46 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। घर लौट रहे युवकों की बाइक सडक़ पर बने सीवर लाइन के चैम्बर के ढक्कन से टकरा गई, जिससे अनियंत्रित होकर बाइक पलट गई। बाइक सवार दोनों युवक गंभीर घायल हो गए, जिन्हें राहगीरों ने पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया। दोनों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। जानकारी के अनुसार सुजानदेसर निवासी हेमन्त गहलोत (20) पुत्र पप्पूराम गहलोत एवं रोहित (22) पुत्र विष्णु कच्छावा बाइक से किसी दोस्त के घर से वापस अपने घर लौट रहे थे। मीरा बाई धोरा रोड पर सीवर लाइन का चैम्बर सडक़ से काफी ऊंचा था, जिससे बाइक टकरा गई। बाइक का स्टैंड चैम्बर के ढक्कन में अडऩे से बाइक सवार दोनों युवक उछल कर सडक़ पर गिर पड़े। इसके बाद दोनों युवकों को पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया। दोनों की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा बेहद खतरनाक तरीके से हुआ। बाइक सवार दोनों युवक उछल कर सडक़ पर करीब 50-50 मीटर की दूरी पर दोनों किनारे जा पड़े। राहगीरों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। स्थानीय लोगों ने बताया कि सुजानदेसर रोड पर सीवर लाइन का काम चल रहा है। सीवर लाइन के चैम्बर पूरी तरह से सही नहीं लगाए गए हैं। सीवर लाइन के चैम्बर सडक़ से काफी ऊंचाई पर हैं, जिससे आए दिन हादसे होते हैं। ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों से कई बार शिकायत की, लेकिन किसी ने सुनवाई नहीं की।


Share News

editor October 5, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

सिंथेसिस एवं एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ प्रभावशाली सेमिनार
बीकानेर शिक्षा
बीकानेर: शेल्टर होम से लौटने के बाद नाबालिग फिर लापता
बीकानेर
ट्रंप ने पीएम मोदी की खुलकर की तारीफ, भारत पर जताया पूरा भरोसा
बीकानेर
वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का बीकानेर में शुभारम्भ
बीकानेर
पीबीएम अस्पताल में जटिल हार्ट ब्लॉकेज का सफल इलाज
बीकानेर
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का बीकानेर में भव्य स्वागत
बीकानेर
सुजानदेसर में घर के अंदर युवक का शव मिला, जांच शुरू
बीकानेर
अमित शाह के बीकानेर दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा कड़ी
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेरशिक्षा

सिंथेसिस एवं एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ प्रभावशाली सेमिनार

Published May 25, 2026
बीकानेर

बीकानेर: शेल्टर होम से लौटने के बाद नाबालिग फिर लापता

Published May 25, 2026
बीकानेर

ट्रंप ने पीएम मोदी की खुलकर की तारीफ, भारत पर जताया पूरा भरोसा

Published May 25, 2026
बीकानेर

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का बीकानेर में शुभारम्भ

Published May 25, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?