Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: प्रथम बीकानेर अन्तर्राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता 2022
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > देश-दुनिया > प्रथम बीकानेर अन्तर्राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता 2022
देश-दुनियाबीकानेरराजस्थान

प्रथम बीकानेर अन्तर्राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता 2022

editor
editor Published September 25, 2022
Last updated: 2022/09/25 at 1:05 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

 

बीकानेर 21 सितंबर बीकानेर में पहली बार अतंर्राष्ट्रीय ग्रांडमास्टर्स ओपन शतंरज प्रतियोगिता का आयोजन 30-9-2022 से 9-10-2022 तक किया जा रहा है। प्रतियोगिता में करीब 15 देशों के 300 खिलाड़ी भाग लेगें। अब तक प्राप्त नामों के अनुसार जोर्जिया, रूस, पौलेण्ड, मंगोलिया, यूक्रेन, वीयतनाम, अमेरिका, इरान, किर्गिस्तान, जिम्बाबवे, कोलम्बिया, श्रीलंका, बागंलादेश एवं नेपाल प्रमुख है। भारत की और से पूर्व विश्व जूनियर एवं अर्जून पुरस्कार प्राप्त राजस्थान के अभिजित गुप्ता को प्रथम वरीयता प्रदान की गई है। अभिजित की वर्तमान रैटिग 2610 जो इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे सभी खिलाड़ियों से ऊपर है। प्रतियोगिता में 30 लाख रूपये के ईनाम दिये जायेगें ।

राजस्थान शतंरज संघ के तत्वाधान में आयोजित इस प्रतियोगिता के लिए राज्य संघ के अध्यक्ष महावीर रांका ने बताया कि प्रतियोगिता के सफल संचालन एवं आयोजन की पूर्ण सफलता के लिए आयोजन समिति का गठन किया गया है। आयोजन समिति के मुख्य संरक्षक श्रीमान नीरज. के. पवन (सभांगीय आयुक्त के साथ श्री ओमप्रकाश (आई.जी. पुलिस) श्री भगवती प्रसाद कलाल ( जिला कलेक्टर) का संरक्षण प्राप्त होगा। प्रतियोगिता गंगाशहर स्थित आर्शीवाद भवन के दो समागारों में आयोजित किया जायेगा। सभी ग्रांडमास्टर्स के मैच लाईव डिस्पले सिस्टम -2 के माध्यम से फॉलो चैस एवं चैस बेस की साइट पर लाईव देखे जा सकेंगे।

इस के अलावा शहर के पमुख स्थानों पर एल.ई.डी. के जरिए लाईव टेलीकास्ट किया जायेगा स्थानीय लोगों व स्कूली छात्रों को देखने के लिए दीर्घा आदि की व्यवस्था की जायेंगी। प्रतियोगिता में मुख्य निर्णायक धर्मेन्द्र कुमार (अतंर्राष्ट्रीय निर्णायक) होंगे व इनके साथ एम. वेकटेश व नरेन्द्र श्री माली (अतंर्राष्ट्रीय निर्णायक) के साथ करीब 20 सहायक निर्णायकों की टीम खेल के दौरान व्यवस्था को सभालेंगी। बीकानरे के दर्शनीय स्थानों एवं पर्यटन महत्व तथा लोक कथा एवं संस्कृति को राज्यसंघ की वेबसाईट एवं प्रतियोगिता स्थल पर स्क्रीन के जरिए की जायेगी।बाहर से आये मेहमानों के लिए मरूनगरी का लोक जीवन, कला एंव लोकगीत व धोरों पर दौड़ते ऊंट विशेष आकर्षण रखतें हैं। प्रतियोगिता दो चरणों में खेली जायेगी। प्रथम ‘ए’ कैटेनरी जिसमें ब्रांडमास्टर्स अंतर्राष्ट्रीय मास्टर्स व महिला ब्रांडमास्टर्स तथा 2000 से ऊपर फीडेरेटेड खिलाड़ी ही भाग ले सकेंगे। इस भाग में कुल दस चक खेले जायेंगे। प्रतिदिन एक चक तीन बजे से 7 बजे तक दिन में खेला जायेगा 2 अक्टूबर को दो चक खेले जायेंगे। इस वर्ग में पुरस्कार राशि 20 लाख रूपये रखी गई है।

- Advertisement -

‘बी’ कैटेगरी जो चैलेंजर के नाम से जानी जायेगी। इस श्रेणी में 2000 से कम रेटिंग वाले खिलाड़ी खेलेंगे। इस वर्ग में राजस्थान के सर्वाधिक खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। इस वर्ग में कुल दस लाख रूपये ईनाम राशि रखी गई है। प्रतियोगिता प्रतिदिन दो चको में खेली जायेगी जो 1 से पाँच तक चलेगी। 5 अक्टूबर प्रतियोगिता कर सकेगें। अंतिम चक खेलने के बाद इस वर्ग के खिलादी पुरस्कार लेकर प्रस्थान करेंगे।

‘ए’ कैटेगरी का समापन 9 अक्टूबर को सांय किया जायेगा। प्रतियोगिता स्थल पर मीडिया कवरेज के लिए एक विशिष्ट स्पॉट तैयार किया गया है जहां कोई भी खिलाड़ी अपने खेल के बारे में प्रेस के सामने टिप्पणी कर सकेगा। विदेशी खिलाड़ीयों की सूची अलग से संगलन है। आर्बीटर्स की सूची संगल है। प्रतियोगिता संचालन हेतु गठित विभिन्न कमेटियों की सूची संगलन है। प्रतियोगिता के परिणाम chess result.com में उपलब्ध रहेंगे। लाईव टेलीकास्ट के लिए chess base india की टीम हॉल में लाईव कैमरे के साथ उपलब्ध रहेगी। प्रतियोगिता के आरम्भ एवं समापन पर स्थानीय लोक कलाकारों शराबीकानेर के लोकगीत एवं लोक नृत्य प्रस्तुत किया जायेगा।

प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु Aicf रजिस्ट्रेशन आवश्यक होगा। यह Aicf की वेबसाईट पर उपलब्ध है जिसकी फीस 250 रूपये है। प्रतियोगिता में प्रविष्टि देने के लिए गूगल फॉर्म भरना होगा व निश्चित फीस राजस्थान शंतरण संघ के खाते में आनलाइन जमा करानी होगी। विजेताओं को दी जाने वाली राशि में से नियमानुसार आयकर कटौती की जायेंगी । पुरस्कार विजेताओं को एक ट्रॉफी भी प्रदान की जायेगी। सभी प्रतिभागियों का अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लिये जाने का प्रमाण पत्र दिया जायेगा।

प्रतियोगिता स्विस पद्धति द्वारा खेली जायेंगी जिसका नियमन स्विस मैनेजर सॉफ्टवेयर पे किया जायेगा प्रतियोगिता का मूल उद्देश्य देश एवं प्रदेश के खिलाड़ियों को ब्रांडमास्टर्स एवं अंतर्राष्ट्रीय मास्टर्स खिताब हासिल करने का अवसर प्रदान करना है। अब तक भारत में 75 ब्रांडमास्टर्स हैं जिन्होंने ज्यादातर अपना ब्रांडमास्टर्स टाईटल विदेश की धरती पर अर्जित किया है जो बहुत मंहना व लम्बा समय लगने वाला है। बीकानेर के आयोजन से नये ब्रांडमास्टर्स एवं अंतर्राष्ट्रीय मास्टर्स टाईटल हासिल करने के प्रबल अवसर खिलाड़ियों को प्राप्त होंने प्रतियोगिता की सफलता में सभी के सहयोग की अपील की गई।


Share News

editor September 25, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

छिनाछपटी मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, साथियों की तलाश जारी
बीकानेर
हाईकोर्ट ने बीकानेर कोर्ट के आदेश पर लगाई अंतरिम रोक
बीकानेर
बीकानेर में बच्चों को पिलाई जाएगी विटामिन ए की खुराक
बीकानेर
राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच बारिश-आंधी का अलर्ट जारी
बीकानेर
RPSC में 371 APO पदों पर भर्ती, 7 जुलाई तक आवेदन
राजस्थान
बीकानेर रेंज अपराध समीक्षा बैठक में कानून-व्यवस्था और सीमा सुरक्षा पर मंथन
बीकानेर
बीकानेर दवा विक्रेता संघ चुनाव प्रक्रिया शुरू, 31 मई को हो सकता है मतदान
बीकानेर
एससी-एसटी और आईटी एक्ट मामले में 2500 का इनामी आरोपी गिरफ्तार
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

छिनाछपटी मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, साथियों की तलाश जारी

Published May 28, 2026
बीकानेर

हाईकोर्ट ने बीकानेर कोर्ट के आदेश पर लगाई अंतरिम रोक

Published May 28, 2026
बीकानेर

बीकानेर में बच्चों को पिलाई जाएगी विटामिन ए की खुराक

Published May 28, 2026
बीकानेर

राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच बारिश-आंधी का अलर्ट जारी

Published May 28, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?