Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: लंपी रोग के कारण इस बार मावों के भावों में लगेगी आग,दूध का उत्पादन गिरा
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > लंपी रोग के कारण इस बार मावों के भावों में लगेगी आग,दूध का उत्पादन गिरा
बीकानेर

लंपी रोग के कारण इस बार मावों के भावों में लगेगी आग,दूध का उत्पादन गिरा

editor
editor Published September 14, 2022
Last updated: 2022/09/14 at 4:39 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। त्योहारी सीजन को देखते हुए आसमान छूते दिखाई दे रहे हैं। इस समय बाजार में मावा के जो भाव चल रहे हैं, वे आज तक के सबसे अधिक हैं। इससे पहले मावे के भावों में कभी इतना उछाल नहीं देखी गई। माना जा रहा है कि अगर अब भी लंपी संक्रमण पर काबू नहीं पाया जा सका, तो दीपावली तक मावे के भावों में और इजाफा हो सकता है। मावा तथा मिठाई व्यापारी भी मावे के मौजूदा भावों से हैरान हैं। हालांकि, गोवंश में लंपी रोग के फैलाव के साथ ही उन्हें इसकी आशंका पहले से ही थी। अब नया संकट दुग्ध उत्पादों के घटने पर नकली दूध या मिलावटी मावा की शक्ल में आसन्न दिखाई देता है, जिससे निपट पाना प्रशासन के लिए गंभीर चुनौती होगी।
जिले में इस समय ग्रामीण इलाकों में प्रतिदिन दो हजार टिन मावा का उत्पादन हो रहा है। खपत भी बढ़ी हुई है। इसकी वजह यह है कि इस समय श्राद्ध पक्ष के चलते शहर में स्थाई तथा अस्थाई दुकानों की संख्या करीब दो सौ के आसपास है। दूध उत्पादन में कमी का असर यहां भी दिख रहा है। अगर उत्पादन कम नहीं होता, तो तीन सौ टिन अतिरिक्त की खपत हो चुकी होती।
एक हजार टिन जाता है बाहर
बीकानेर से इस समय एक हजार टिन की आपूर्ति दिल्ली, उदयपुर, भीलवाड़ा, अजमेर, जोधपुर, कोटा जैसे शहरों में की जा रही है। इस समय दीपावली की ग्राहकी भी शुरू हो जाती है, लिहाजा यह आंकड़ा 1500-2000 टिन के आसपास रहता, लेकिन दूध उत्पादन में कमी ने यहां भी असर डाला है।
चालीस फीसदी गिरा दूध उत्पादन
गायों में लंपी बीमारी होने के कारण गोवंश की अकाल मौत हो गई है। साथ ही जो पीडि़त हैं, उनसे दूध की मात्रा भी कम होने लगी है। एक अनुमान के मुताबिक लगभग 40 फीसदी दूध का उत्पादन इन दिनों गिर चुका है। इसका सीधा असर दूध और उससे बने उत्पादों पर नजर आ रहा है। शहर में कहीं 45 तो कहीं पर 50 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव दूध बिक रहा है।


Share News

editor September 14, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

भीषण गर्मी से बीकानेर पर्यटन ठप, पर्यटकों की संख्या में भारी गिरावट
बीकानेर
बीकानेर: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की जेल
बीकानेर
केईएम रोड पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का शुभारंभ, राहगीरों को राहत
बीकानेर
हल्दीराम प्याऊ के पास रॉन्ग साइड कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर
बीकानेर
बीकानेर में पारिवारिक जुड़ाव बढ़ाने को खास कार्यक्रम की तैयारी
बीकानेर
बीकानेर की छात्राओं ने विधि परीक्षा में मेरिट सूची में स्थान पाया
बीकानेर
बीकानेर के नरसिंह मंदिरों में सदियों पुरानी आस्था की परंपरा
बीकानेर
बीकानेर ने राज्य पावरलिफ्टिंग में 300 खिलाड़ियों के बीच मारी बाजी
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

भीषण गर्मी से बीकानेर पर्यटन ठप, पर्यटकों की संख्या में भारी गिरावट

Published April 30, 2026
बीकानेर

बीकानेर: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की जेल

Published April 30, 2026
बीकानेर

केईएम रोड पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का शुभारंभ, राहगीरों को राहत

Published April 30, 2026
बीकानेर

हल्दीराम प्याऊ के पास रॉन्ग साइड कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर

Published April 30, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?