Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: नकली दूध बनाने की शिकायत पर छत्तरगढ़ में हुई बड़ी कार्यवाही मौके पर मिले 25 कट्टे, तेल के 34 टिन भी बरामद 
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > crime > नकली दूध बनाने की शिकायत पर छत्तरगढ़ में हुई बड़ी कार्यवाही मौके पर मिले 25 कट्टे, तेल के 34 टिन भी बरामद 
crimeबीकानेर

नकली दूध बनाने की शिकायत पर छत्तरगढ़ में हुई बड़ी कार्यवाही मौके पर मिले 25 कट्टे, तेल के 34 टिन भी बरामद 

editor
editor Published September 9, 2022
Last updated: 2022/09/09 at 9:13 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। छत्तरगढ़ के करणीसर बास में नकली दूध बनाकर बेचने की शिकायत पर जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल के निर्देशानुसार औचक कार्यवाही की गई। इस दौरान बड़ी मात्रा में मिलावटी सामग्री बरामद की गई है। जिला कलक्टर ने बताया कि एक मुखबिर द्वारा छत्तरगढ़ में नकली दूध बनाने की शिकायत की गई। इस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए गुरुवार देर रात ही छत्तरगढ़ के उपखण्ड अधिकारी राजेन्द्र कुमार को कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जिसकी अनुपालना में उपखण्ड अधिकारी ने आइएलआर और पटवारी के साथ बीरबल बिस्सू के दो मंजिला आवास पर औचक छापामारी की। इस दौरान मौके पर कुछ मिक्सर पाए गए। इनके माध्यम से असली दूध का फेट निकालकर इसमें कृत्रिम फेट मिलाने की कार्यवाही की जा रही थी। यह कार्य यहां मौजूद दो लड़कों द्वारा किया जा रहा था। शुद्ध दूध से फेट निकालने की मशीन भी बरामद हुई। इस मशीन से फेट निकालने के बाद इससे क्रीम अलग किया जा रहा था।
देर रात छापामारी के बाद उपखण्ड अधिकारी द्वारा पुलिस थाने के एएसआई अमराराम की मौजूदगी में इस स्थान को सीज कर दिया। शुक्रवार सुबह बीकानेर से खाद्य सुरक्षा अधिकारी सहित पूरी टीम को मौके पर भेजा गया तथा सीज किए स्थान पर आगे की कार्यवाही की गई। इस दौरान मौके पर पंद्रह-पंद्रह लीटर तेल के 34 टिन तथा 25 कट्टे वे पाउडर जब्त किया गया। दूध के प्लास्टिक के 27 केन भी बरामद हुए। वे पाउडर को मिक्सी में डालकर आर्टिफिशियल फेट बनाया जाता है तथा फेट निकाले हुए ऑरिजनल दूध में यह आर्टिफिशियल फेट डालकर फिर इस दूध को सप्लाई किया जाता है।
जिला कलक्टर ने बताया कि बताया कि शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत की गई इस औचक कार्यवाही के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा इस दूध के सेम्पल लिए गए हैं। इनकी जांच करवाने के पश्चात् प्रकरण कोर्ट में प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले में मिलावटखोरी के विरूद्ध सतत छापामारी जारी रहेगी। मिलावट पाई जाने की स्थिति में सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।


Share News

editor September 9, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

ब्राह्मणी-बीसलपुर लिंक परियोजना की DPR फाइनल, 5 जिलों को मिलेगा अतिरिक्त पेयजल
बीकानेर
AI वॉइस क्लोनिंग से बढ़ा साइबर ठगी का खतरा, राजस्थान पुलिस ने जारी की चेतावनी
राजस्थान
युवती के अपहरण और दुष्कर्म का मामला दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
बीकानेर
पतंग विवाद में जानलेवा हमले के दो इनामी आरोपी गिरफ्तार
बीकानेर
1 जुलाई से महंगा होगा पानी कैम्पर, एसोसिएशन ने तय की नई दरें
बीकानेर
आंधी के बीच बिजली तार से टकराया ट्रक, लगी आग, चालक झुलसा
बीकानेर
जलने से घायल महिला की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच
बीकानेर
बीकानेर के दो प्रतिभाओं को मानद पीएचडी, शिक्षा जगत में खुशी
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

ब्राह्मणी-बीसलपुर लिंक परियोजना की DPR फाइनल, 5 जिलों को मिलेगा अतिरिक्त पेयजल

Published May 31, 2026
बीकानेर

युवती के अपहरण और दुष्कर्म का मामला दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

Published May 31, 2026
बीकानेर

पतंग विवाद में जानलेवा हमले के दो इनामी आरोपी गिरफ्तार

Published May 31, 2026
बीकानेर

1 जुलाई से महंगा होगा पानी कैम्पर, एसोसिएशन ने तय की नई दरें

Published May 31, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?