Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: अवैध कॉलोनियां विकसित करने वालों पर संभागीय आयुक्त के निर्देश पर अब तक 53 वाद दायर
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > अवैध कॉलोनियां विकसित करने वालों पर संभागीय आयुक्त के निर्देश पर अब तक 53 वाद दायर
बीकानेरराजस्थान

अवैध कॉलोनियां विकसित करने वालों पर संभागीय आयुक्त के निर्देश पर अब तक 53 वाद दायर

editor
editor Published September 1, 2022
Last updated: 2022/09/01 at 3:50 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। नगरीय पैरीफेरी क्षेत्र में खातेदारी भूमि पर बिना सक्षम स्वीकृति के गैर कृषि प्रयोजनार्थ भूमि उपयोग करने तथा अवैध कॉलोनियां विकसित करने वाले दोषी लोगों के खिलाफ संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज कुमार पवन के निर्देशानुसार सख्त कानूनी कार्यवाही की जा रही है। इस संबंध में राजस्थान काश्तकारी अधिनियम 1955 की धारा 175/177 के तहत सहायक कलक्टर, बीकानेर न्यायालय में अब तक 50 व उपखंड कार्यालय, बीकानेर न्यायालय में 3 वाद सहित कुल 53 वाद दायर किए गए हैं, साथ ही 75 खातेदारों के विरुद्ध कार्यवाही प्रक्रियाधीन है।
संभागीय आयुक्त डॉ. पवन ने निर्देश दिए हैं कि कृषि भूमि पर किसी भी प्रकार की व्यावसायिक, आवासीय या खनन गतिविधियां नहीं हों, यह संबंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा सुनिश्चित किया जाए। इस कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों के विरुद्ध भी नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि आमजन को भी इस संबंध में सतर्क रहना चाहिए अन्यथा ऐसी अवैध कॉलोनियों में भूमि लेने पर उन्हें आर्थिक व मानसिक संताप झेलना पड़ सकता है। उन्होंने निर्देश दिए कि नगर विकास न्यास द्वारा तहसीलदार के साथ समन्वय करते हुए चकगर्बी में अपने नाम से दर्ज जमीन का कब्जा अविलंब ले लिया जाए और इस जमीन पर अपना बोर्ड लगवाना सुनिश्चित करें।
अनिवार्य है भू-संपरिवर्तन- संभागीय आयुक्त ने बताया कि कृषि भूमियों पर कृषि के अतिरिक्त समस्त कार्यों के लिए भू-संपरिवर्तन अनिवार्य है। यदि कृषि भूमि पर कोई व्यक्ति पंजीयन करवाने के लिए आता है, तो राज्य सरकार की ओर से जारी किए गए सर्कुलर की अनुपालना करते हुए ही पंजीयन करवाया जाए। उन्होंने बताया कि पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग के उप पंजीयक प्रथम द्वारा 78, उप पंजीयक द्वितीय द्वारा 28 और उप पंजीयक तृतीय द्वारा 6 सहित कुल 121 अवैध कॉलोनियां चिन्हित की गई हैं।
इनके विरुद्ध हुई कार्यवाही- तहसीलदार राजस्व बीकानेर कुलदीप कस्वां ने बताया कि चिन्हित अवैध कॉलोनियों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है। अब तक करमीसर क्षेत्र के 17, किसमीदेसर के 10, शरह कजाणी के 8, नालछोटी के 4, कानासर, नापासर व नालबड़ी के 3-3, गंगाशहर क्षेत्र के 2 तथा हिम्मतासर, रिड़मलसर पुरोहितान और 16 बीएसएम के 1-1 प्रकरणों में वाद दायर किये गये हैं।
—


Share News

editor September 1, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

अमेरिका ने ईरान पर ड्रोन और मिसाइल ठिकानों पर हमला किया
बीकानेर
बीकानेर में पीबीएम अस्पताल में पुलिस और एनएसयूआई में बवाल
बीकानेर
बीकानेर में जैसलमेर नेशनल हाईवे पर पुलिस बस हादसे का शिकार हुई
बीकानेर
बीकानेर में कीटनाशक सेवन से विवाहिता की मौत की जांच जारी है
बीकानेर
टिन शेड पर काम करते समय गिरा श्रमिक, उपचार के दौरान मौत
बीकानेर
सीमा पार से आई 50 करोड़ की हेरोइन खेप, तस्कर गिरफ्तार
बीकानेर
मानसून से पहले स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश जारी
बीकानेर
राजस्थान के 27 जिलों में आज आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी
राजस्थान

You Might Also Like

बीकानेर

अमेरिका ने ईरान पर ड्रोन और मिसाइल ठिकानों पर हमला किया

Published June 27, 2026
बीकानेर

बीकानेर में पीबीएम अस्पताल में पुलिस और एनएसयूआई में बवाल

Published June 27, 2026
बीकानेर

बीकानेर में जैसलमेर नेशनल हाईवे पर पुलिस बस हादसे का शिकार हुई

Published June 27, 2026
बीकानेर

बीकानेर में कीटनाशक सेवन से विवाहिता की मौत की जांच जारी है

Published June 27, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?