Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: 14-15 जनवरी को आयोजित होगा अंतराष्ट्रीय ऊंट उत्सव
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > 14-15 जनवरी को आयोजित होगा अंतराष्ट्रीय ऊंट उत्सव
बीकानेर

14-15 जनवरी को आयोजित होगा अंतराष्ट्रीय ऊंट उत्सव

editor
editor Published August 24, 2022
Last updated: 2022/08/24 at 7:51 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। वर्ष 2023 का अंतर्राष्ट्रीय ऊंट उत्सव 14 व 15 जनवरी को आयोजित किया जाएगा। जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला पर्यटन विकास समिति की बैठक में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय ऊंट उत्सव में अधिक से अधिक देशी- विदेशी पर्यटक जुड़े, इसके लिए अभी से तैयारी प्रारम्भ कर दें। कोरोना काल के बाद पहली बार निर्धारित कलेंडर के अनुरूप इस उत्सव का आयोजन किया जाएगा, ऐसे में सोशल मीडिया आदि के माध्यम से भी लोगों तक उत्सव की जानकारी पहुंचाए। जिला कलक्टर ने कहा कि इस आयोजन के आसपास अन्य गतिविधियां भी प्लान की जाए।
हैरिटेज वाक नये सिरे से विकसित करने के निर्देश
जिला कलक्टर ने कहा कि शहर में स्थित ऐतिहासिक हवेलियों के क्षेत्र में हैरिटेज वाक में आरएसआरडीसी के साथ समन्वय कर डीपीआर तैयार कर इस रूट को नियमित रूप से पर्यटन के लिए तैयार करें। रुट में रोशनी, फुटपाथ, सडक़, बैठने आदि की सुविधाएं विकसित की जाए।
यूनेस्को द्वारा नवम्बर में आयोजित होगा बीकानेर फेस्टीवल
पर्यटन विभाग के उपनिदेशक किशन कुमार ने बताया कि यूनेस्को व पर्यटन विभाग द्वारा 16 व 17 नवम्बर को दो दिवसीय बीकानेर फेस्टीवल का आयोजन किया जाएगा। सांस्कृतिक विरासत आधारित पर्यटन को विकसित करने के उददेश्य के साथ होने वाले इस आयोजन में पश्चिमी राजस्थान के लोक कलाकारों, शिल्पकारों को प्रोत्साहित किया जाएगा। जिला कलक्टर भगवती प्रसाद ने कहा कि इस आयोजन को सफल बनाने के लिए पर्यटन विभाग नगर विकास न्यास के साथ समन्वय करें।
ग्रामीण पर्यटन पर फोकस
जिला कलक्टर भगवती प्रसाद ने कहा कि जिले में ग्रामीण पर्यटन की संभावनाओं को देखते हुए स्थानीय संस्कृति, खान पान, रहन सहन, संगीत और नृत्य के स्थानीय कलाकारों को जोड़ें और कुछ चुनिंदा गांवों में पर्यटन बिन्दु विकसित कर पर्यटकों को इन क्षेत्रों की जानकारी दी जाए। उन्होंने रायसर में डजर्ट ट्यूरिज्म विकसित करने के लिए वन विभाग, पर्यटन विभाग को जिला परिषद के साथ समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने कहा कि होटल उद्योग में भूपरिवर्तन से जुड़े मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिए राज्य स्तर पर फोलोअप किया जाए। बैठक में इको टूरिज्म, बायोलॉजिकल पार्क, गाइड भर्ती, सहित बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। बैठक में निगम आयुक्त गोपाल राम बिरदा, नगर विकास न्यास सचिव यशपाल आहूजा, जिला उद्योग केंद्र महाप्रबंधक मंजू नैण गोदारा, सहायक पर्यटन अधिकारी पवन शर्मा, योगेश सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


Share News

editor August 24, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

लाली बाई पार्क योग शिविर में उमड़ी भीड़, बच्चों को सिखाए जा रहे योग और ध्यान
बीकानेर
असम विमान हादसे में पायलट समेत 5 जवानों की मौत, जांच के आदेश
बीकानेर
अनाज मंडी में दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत
बीकानेर
श्रीमद्भागवत कथा में गूंजी कृष्ण बाल लीलाएं, श्रद्धालुओं ने किए छप्पन भोग के दर्शन
बीकानेर
राजस्थान में फिर बदला मौसम, बीकानेर समेत कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
बीकानेर
रिहायशी इलाके में धंसी जमीन, 40 फीट गहरे गड्ढे से दहशत
बीकानेर
पहली बारिश में डूबा बीकानेर, जलभराव ने खोली व्यवस्थाओं की पोल
बीकानेर
ऑपरेशन नीलकंठ के तहत हिस्ट्रीशीटर के अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

लाली बाई पार्क योग शिविर में उमड़ी भीड़, बच्चों को सिखाए जा रहे योग और ध्यान

Published June 13, 2026
बीकानेर

असम विमान हादसे में पायलट समेत 5 जवानों की मौत, जांच के आदेश

Published June 13, 2026
बीकानेर

अनाज मंडी में दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत

Published June 13, 2026
बीकानेर

श्रीमद्भागवत कथा में गूंजी कृष्ण बाल लीलाएं, श्रद्धालुओं ने किए छप्पन भोग के दर्शन

Published June 13, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?