Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: क्रेडिट कार्ड से निकल गए एक लाख रुपए से ज्यादा,उड़ गए होश
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > crime > क्रेडिट कार्ड से निकल गए एक लाख रुपए से ज्यादा,उड़ गए होश
crimeबीकानेर

क्रेडिट कार्ड से निकल गए एक लाख रुपए से ज्यादा,उड़ गए होश

editor
editor Published August 21, 2022
Last updated: 2022/08/21 at 7:19 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर।एक महिला को बैंक ने क्रेडिट कार्ड दे दिया, महिला ने उसका उपयोग किया ही नहीं और एक लाख रुपए से ज्यादा रुपए निकल गए। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से जारी इस क्रेडिट कार्ड के बारे मे बैंक से भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर नयाशहर थाने में अज्ञात व्यक्ति और एसबीआई के क्रेडिट कार्ड के मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया है।दरअसल, ये घटना पंद्रह जुलाई की है। तब उसने एसबीआई बैंक को सूचना दी, तो बताया गया कि क्रेडिट कार्ड का बीमा हुआ है, ऐसे में रुपए वापस आ जाएंगे। एक महीने बाद भी उसे रुपए वापस नहीं मिले। इस पर कार्ड धारक सुमित्रा पारीक के पति हीरालाल तिवाड़ी ने नयाशहर थाने में मामला दर्ज करा दिया। इसमें आरोप लगाया है कि उसके कार्ड में एक लाख 91 हजार रुपए की सीमा है। इस कार्ड से चार अलग अलग ट्रांजेक्शन किए गए हैं, जिससे एक लाख 635 रुपए खर्च किए गए। कार्ड धारक सुमित्रा और उनके परिवार के किसी सदस्य ने इसका उपयोग नहीं किया। इस कार्ड से लोकन सोल्यूशन बैंगलुरु को एक और जिनगोय रिवार्डस मुम्बई को तीन बार पेमेंट किया गया। मामले की छानबीन कर रहे नयाशहर थाने के एएसआई कालूराम ने बताया कि महिला का खाते का इंश्योरेंस हुआ था। एक महीने में भुगतान मिलना था, वो वापस नहीं आने पर मामला दर्ज कराया गया है। इस पूरे मामले में बैंक से पूछताछ करने के साथ ही सुमित्रा पारीक से भी रिकार्ड लिया जा रहा है।


Share News

editor August 21, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

राजस्थान शिक्षा विभाग में 9582 पदों पर भर्ती को मंजूरी
राजस्थान
बीकानेर में RGHS बंद, मरीज परेशान, अस्पतालों में बढ़ी भीड़
बीकानेर
बीकानेर में लिव-इन पार्टनर पर दुष्कर्म का आरोप
बीकानेर
बीकानेर में बढ़ी गर्मी, कई जिलों में बारिश अलर्ट
बीकानेर
आज का राशिफल: सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा
राशिफल
वार्ड 68 में 15 फीट गहरा सीवेज गड्ढा बना खतरा, मकान को नुकसान की आशंका
बीकानेर
बीकानेर-अलवर में सेना एरिया में जासूसी, सोलर कैमरों से भेजा जा रहा था डेटा
बीकानेर
बीकानेर में कल कई इलाकों में घंटों बिजली रहेगी बंद
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर में RGHS बंद, मरीज परेशान, अस्पतालों में बढ़ी भीड़

Published April 17, 2026
बीकानेर

बीकानेर में लिव-इन पार्टनर पर दुष्कर्म का आरोप

Published April 17, 2026
बीकानेर

बीकानेर में बढ़ी गर्मी, कई जिलों में बारिश अलर्ट

Published April 17, 2026
बीकानेर

वार्ड 68 में 15 फीट गहरा सीवेज गड्ढा बना खतरा, मकान को नुकसान की आशंका

Published April 16, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?