Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: शिक्षा मंत्री ने किया कक्षा कक्षों का शिलान्यास, स्मार्ट क्लास का उद्घाटन
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > शिक्षा मंत्री ने किया कक्षा कक्षों का शिलान्यास, स्मार्ट क्लास का उद्घाटन
बीकानेरराजस्थान

शिक्षा मंत्री ने किया कक्षा कक्षों का शिलान्यास, स्मार्ट क्लास का उद्घाटन

admin
admin Published August 14, 2022
Last updated: 2022/08/14 at 12:44 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर, 14 अगस्त। शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने रविवार को राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल, मुक्ताप्रसाद नगर में समग्र शिक्षा की ओर से मुख्यमंत्री विद्यादान कोष योजना के तहत बनने वाले 5 कक्षा कक्षा मय बरामदा और चारदीवारी कार्य का शिलान्यास किया। इन कार्यों पर 50.61 लाख रुपए व्यय होंगे।
इस अवसर पर डॉ. कल्ला ने कहा कि मुक्ता प्रसाद नगर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस क्षेत्र को विकास के दृष्टिकोण से उन्होंने गोद लिया हुआ है। उन्होंने बताया कि मुक्ताप्रसाद नगर में 6 करोड रुपए की लागत से शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण करवाया जा रहा है। इससे मुक्ता प्रसाद और आसपास की कॉलोनियों के हजारों लोगों को स्तरीय चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी। उन्होंने बताया कि मुक्ता प्रसाद नगर के पार्कों की स्थिति सुधारने के प्रयास भी किए जा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने मुक्ता प्रसाद नगर के सेक्टर 12 के पार्क के लिए विधायक निधि से सात लाख रुपए की घोषणा की। उन्होंने कहा कि कक्षा कक्षों का निर्माण कार्य अगले छह महीनों में पूर्ण हो जाए तथा इनकी गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना संचालित की जा रही है। मुक्ता प्रसाद नगर का प्रत्येक परिवार इस योजना से जुड़े, इसके लिए कॉलोनी के जागरूक नागरिक डोर टू डोर सर्वे करते हुए इस कॉलोनी को आदर्श क्षेत्र बनाएं। उन्होंने सरकार की अन्य योजनाओं की जानकारी दी।
स्कूल के प्रधानाचार्य जुगल हर्ष ने बताया कि सत्र 2016-17 से स्कूल लगातार फाइव स्टार रैंक हासिल कर रही है। इस वर्ष यह उपलब्धि हासिल करने वाली शहर की एकमात्र स्कूल है। गत वर्ष 12वीं के परिणाम में यहां के तीन चौथाई विद्यार्थियों ने फर्स्ट डिवीजन हासिल की।
*स्मार्ट क्लास का किया उद्घाटन*
इस दौरान शिक्षा मंत्री डॉ. कल्ला ने स्कूल परिसर में तैयार किए गए स्मार्ट क्लास का उद्घाटन किया। स्मार्ट टीवी पर उन्होंने अपनी शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को निजी स्कूलों जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। जिला शिक्षा अधिकारी (माशि) सुरेंद्र सिंह भाटी, रमसा के एडीपीसी गजानंद शर्मा, नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष चेतना चौधरी, दिनेश शर्मा और संजय वशिष्ट आदि मौजूद रहे।
*शिक्षा मंत्री ने किया पौधारोपण* इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने कॉलोनी के सेक्टर 7 के होली गार्डन में पौधारोपण किया। उन्होंने स्थानीय नागरिकों का आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक पौधे लगाएं और इनकी देखभाल करें। इस दौरान पूर्व न्यासी अरविंद मिढ्ढा सहित अनेक लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर डॉ. कल्ला ने स्कूली बच्चों को आजादी के अमृत महोत्सव के बारे में बताया तथा कहा कि देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले लोगों के प्रति कृतज्ञता अर्पित करें। उन्होंने हर घर तिरंगा अभियान में अधिकाधिक भागीदारी का आह्वान भी किया।


Share News

admin August 14, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Leave a comment

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Latest Post

20 लाख की सोना चोरी का दो माह बाद भी सुराग नहीं
बीकानेर
जूनागढ़ किले में योगाभ्यास कर दिया स्वास्थ्य का संदेश
बीकानेर
टीईटी विवाद पर शिक्षकों का हल्ला बोल, केंद्र से राहत की मांग
बीकानेर
लक्ष्मीनाथ मंदिर मेले की तैयारियों में जुटी विकास समिति
बीकानेर
हाईटेंशन लाइन पर करंट लगने से युवक की मौत
बीकानेर
बीकानेर में 2026 के लिए दो स्थानीय अवकाश घोषित
बीकानेर
युवा सम्बल योजना के लिए नया EEMS 2.0 पोर्टल शुरू
बीकानेर
किसान की ढाणी से 35 लाख नकद चोरी, हड़कंप
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

20 लाख की सोना चोरी का दो माह बाद भी सुराग नहीं

Published June 18, 2026
बीकानेर

जूनागढ़ किले में योगाभ्यास कर दिया स्वास्थ्य का संदेश

Published June 18, 2026
बीकानेर

टीईटी विवाद पर शिक्षकों का हल्ला बोल, केंद्र से राहत की मांग

Published June 18, 2026
बीकानेर

लक्ष्मीनाथ मंदिर मेले की तैयारियों में जुटी विकास समिति

Published June 18, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?