Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: आजादी के अमृत महोत्सव के तहत राजस्थानी कवि सम्मेलन आयोजित
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > आजादी के अमृत महोत्सव के तहत राजस्थानी कवि सम्मेलन आयोजित
बीकानेरराजस्थान

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत राजस्थानी कवि सम्मेलन आयोजित

admin
admin Published August 10, 2022
Last updated: 2022/08/10 at 11:09 PM
Share
SHARE
Share News

बीकानेर, 10 अगस्त। आजादी के अमृत महोत्सव और हर घर तिरंगा अभियान के तहत आयोजित हो रहे कार्यक्रमों की श्रंखला में बुधवार को सूचना और जनसंपर्क कार्यालय तथा राजस्थानी भाषा, साहित्य संस्कृति अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में सूचना केंद्र में राजस्थानी काव्य सम्मेलन आयोजित किया गया।
कवि सम्मेलन में संजय आचार्य ‘वरुण’ ने ‘म्हारो मनड़ो है हरखाय, आज तिरंगो इण भारत रे घर घर में लहराय’ गीत की मंत्रमुग्ध कर देने वाली प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कवि कथाकार राजेन्द्र जोशी ने ‘बेकळु’ कविता प्रस्तुत कर मातृ भूमि की महत्ता बताई। उन्होंने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव देश को आजादी दिलाने वाले देशभक्तों के प्रति कृतज्ञता अर्पित करने का समय है। उन्होंने कहा कि स्वाधीनता संग्राम में साहित्यकारों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। देशभक्ति की भावना जगाने में आज भी साहित्यिक रचनाएं अहम हैं।
राजाराम स्वर्णकार ने ‘घर-घर में फहरावे भारत रो सनमान, झंडो लहरावे आभे मायं, बढे हिंद री साण’ की प्रस्तुति दी। बाबू लाल छंगाणी ने
‘काळजो पवित्र, भारत रे लोगां रो, मन में बेवे गंगा है’ कविता प्रस्तुत की।
सहायक निदेशक (जनसंपर्क) हरिशंकर आचार्य ने स्वागत उद्बोधन दिया और हर घर तिरंगा अभियान के तहत हो रहे आयोजनों की रुपरेखा पर प्रकाश डाला। आचार्य ने कहा कि तीन दिन हम खुद भी तिरंगा फहराएं और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि कवि सम्मेलन में शब्दों के माध्यम से मातृभूमि के प्रति सम्मान प्रकट किया गया है।
जनसंपर्क अधिकारी भाग्यश्री गोदारा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन गोपाल जोशी ने किया।
इस अवसर पर सूचना और जनसंपर्क विभाग के फिरोज खान, बृजेन्द्र सिंह, प्रियांशु आचार्य, परमनाथ, मंगेज सिंह, सुशील चौधरी सहित वाचनालय के पाठक गण उपस्थित रहे।


Share News

admin August 10, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Leave a comment

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Latest Post

मानसून और कला का संगम बना ‘रंग मल्हार’ का 16वां संस्करण
बीकानेर राजस्थान
घर पर खड़ी गाड़ी का दोबारा कटा टोल, लोग हैरान
बीकानेर
सोलर प्रोजेक्ट में पेड़ों की कटाई पर संभागीय आयुक्त की सख्ती
बीकानेर
भारतमाला रोड पर अफीम के साथ युवक गिरफ्तार, कार भी जब्त
crime बीकानेर
गिरवरसर में आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत
बीकानेर
अमेरिका में NIA के वॉन्टेड समेत 8 भारतीय मूल के गैंगस्टर गिरफ्तार
देश-दुनिया
बीकानेर पीबीएम अस्पताल बना चोरों का अड्डा, बाइक चोरी की घटनाएं बढ़ीं
बीकानेर
APK फाइल खोलते ही बैंक अकाउंट हो सकता है हैक, पुलिस ने दी चेतावनी
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेरराजस्थान

मानसून और कला का संगम बना ‘रंग मल्हार’ का 16वां संस्करण

Published July 13, 2025
बीकानेर

घर पर खड़ी गाड़ी का दोबारा कटा टोल, लोग हैरान

Published July 13, 2025
बीकानेर

सोलर प्रोजेक्ट में पेड़ों की कटाई पर संभागीय आयुक्त की सख्ती

Published July 13, 2025
crimeबीकानेर

भारतमाला रोड पर अफीम के साथ युवक गिरफ्तार, कार भी जब्त

Published July 13, 2025

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

Join WhatsApp Group

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?