Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: जिले की समस्त स्कूलों के लाखों विद्यार्थी एक ही समय में गाएंगे देशभक्ति गीत
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > जिले की समस्त स्कूलों के लाखों विद्यार्थी एक ही समय में गाएंगे देशभक्ति गीत
बीकानेर

जिले की समस्त स्कूलों के लाखों विद्यार्थी एक ही समय में गाएंगे देशभक्ति गीत

admin
admin Published August 10, 2022
Last updated: 2022/08/10 at 8:12 PM
Share
SHARE
Share News

बीकानेर। आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत 12 अगस्त को जिले के समस्त स्कूलों के लाखों विद्यार्थियों द्वारा एक ही समय पर सामूहिक रूप से छह देशभक्ति गीतों का गायन किया जाएगा। इस दौरान प्रत्येक ब्लॉक मुख्यालय पर भी कार्यक्रम होंगे, वहीं जिला स्तरीय कार्यक्रम डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा, जिसमें दस हजार बच्चों की भागीदारी रहेगी।
जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने बुधवार को इसकी तैयारियों की समीक्षा की तथा कहा कि जिले के लिए यह ऐतिहासिक अवसर है। इसमें अधिक से अधिक बच्चों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को प्रातः 10.15 बजे जिले की समस्त स्कूलों में देशभक्ति गीतों के गायन कार्यक्रम आयोजित होगा। इस दौरान विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रगीत वंदे मातरम, सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तां हमारा, आओ बच्चों तुम्हें दिखाएं झांकी हिंदुस्तान की, झंडा ऊंचा रहे हमारा, हम होंगे कामयाब और राष्ट्रगान का गायन किया जाएगा।
जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी नित्या के. ने बताया डॉ. करणीसिंह स्टेडियम में आयोजित होने वाले समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। शहर के विभिन्न क्षेत्रों से स्कूली बच्चों को लाने-ले जाने, उनके प्रवेश, गीतों के गायन सहित विभिन्न कार्मिकों की नियुक्ति के संबंधी दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसके लिए प्रत्येक स्कूल से बच्चों की रवानगी और पहुंच सहित वापसी का समय एवं स्थान निर्धारित किया गया है।
इस दौरान मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. राजकुमार शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी (माशि) सुरेन्द्र सिंह भाटी आदि मौजूद रहे।

’


Share News

admin August 10, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Leave a comment

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Latest Post

विश्वकर्मा कॉलोनी में 20 दिन से गंदा पानी, बढ़ा बीमारी का खतरा
बीकानेर
बीकानेर में 16 मेधावी छात्राओं को मिली स्कूटी, बढ़ेगा शिक्षा में उत्साह
बीकानेर
दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकाला, ससुरालियों पर मारपीट का आरोप
बीकानेर
राहुल गांधी को चुनाव आयोग ने बुलाया चर्चा के लिए
बीकानेर
नशे में धुत प्रेमी की पेड़ से बांधकर हत्या
बीकानेर
सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 65 लाख की ठगी का मामला दर्ज
बीकानेर
वरिष्ठ भाजपा नेता भवानीशंकर आचार्य अस्वस्थ, अस्पताल में भर्ती
बीकानेर
रेलवे अंडरपास में जलभराव रोकने को नई व्यवस्था लागू
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

विश्वकर्मा कॉलोनी में 20 दिन से गंदा पानी, बढ़ा बीमारी का खतरा

Published June 24, 2025
बीकानेर

बीकानेर में 16 मेधावी छात्राओं को मिली स्कूटी, बढ़ेगा शिक्षा में उत्साह

Published June 24, 2025
बीकानेर

दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकाला, ससुरालियों पर मारपीट का आरोप

Published June 24, 2025
बीकानेर

राहुल गांधी को चुनाव आयोग ने बुलाया चर्चा के लिए

Published June 24, 2025

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

Join WhatsApp Group

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?