Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: शिक्षा मंत्री ने किया नत्थूसर गेट से करमीसर रोड तक बनने वाली सड़क का शिलान्यास
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > शिक्षा मंत्री ने किया नत्थूसर गेट से करमीसर रोड तक बनने वाली सड़क का शिलान्यास
बीकानेरराजस्थान

शिक्षा मंत्री ने किया नत्थूसर गेट से करमीसर रोड तक बनने वाली सड़क का शिलान्यास

admin
admin Published August 7, 2022
Last updated: 2022/08/07 at 8:36 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर, 7 अगस्त। शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने नत्थूसर गेट से करमीसर रोड वाया काशी विश्वनाथ मंदिर तक बनने वाली सड़क का रविवार को शिलान्यास किया। इसके लिए 2 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं।
इस अवसर पर डॉ. कल्ला ने बताया कि बीकानेर शहर के सड़क तंत्र सुदृढ़ीकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मानसून के बाद इस कार्य को और अधिक गति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि हाल ही में बीकानेर शहर के लिए दस करोड़ रुपए की सड़कें स्वीकृत की गई हैं। वहीं नत्थूसर गेट से करमीसर रोड तक 2 करोड रुपए की लागत से बनने वाली इस सड़क से शहर से करमीसर और आसपास के क्षेत्रों में जाने वाले अनेक लोगों को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि गत दो वर्षों में बीकानेर में 50 करोड़ रुपए के सड़कों से जुड़े कार्य स्वीकृत किए गए हैं। गोगागेट से उदयरामसर तथा उरमूल सर्किल से करमीसर फाटा सड़क को सिक्स लेन बनाया जा रहा है। यह दोनों कार्य प्रगतिरत हैं।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि बीकानेर शहर के 17 सेकेंडरी स्कूलों को सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में क्रमोन्नत किया गया है। शहर में आवश्यकता और मांग के अनुसार प्राथमिकता से नए विद्यालय खोले जाएंगे तथा विद्यालयों में नए विषय स्वीकृत किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि बीकानेर में 2 शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निर्माण कार्य प्रगति पर है। लक्ष्मीनाथ मंदिर के लिए लगभग ढाई करोड रुपए के नए कार्यों के प्रस्ताव सरकार को भिजवाए गए हैं। इसी प्रकार बीकानेर शहर की ऐतिहासिक बारियों के सौंदर्यकरण के कार्य भी करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बीकानेर शहर का सर्वांगीण विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमें किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।
सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता मुकेश गुप्ता ने विभिन्न कार्यों की प्रगति के बारे में बताया। इस अवसर पर अधिशाषी अभियंता विजय शर्मा, जेपी अरोड़ा, सहायक अभियंता कुसुम आचार्य, पार्षद दुर्गादास छंगाणी, हीरालाल हर्ष, नवरत्न व्यास, श्रीरतन रंगा, किशन ओझा, विशेष व्यास, नवनीत पुरोहित सहित अनेक लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन ज्योति प्रकाश रंगा ने किया।


Share News

admin August 7, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Leave a comment

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Latest Post

पवनपुरी में ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत
बीकानेर
आज सात ग्राम पंचायतों की विशेष जनसुनवाई करेंगे दिलावर
बीकानेर
बीकानेर में लौटेंगे कृष्ण मृग, सुजानदेसर बनेगा नया आशियाना
बीकानेर
पीएम-कुसुम योजना में 553 ऊर्जादाताओं को 531 करोड़ राहत
बीकानेर
11 जून से राजस्थान में तेज आंधी-बारिश का नया दौर शुरू
बीकानेर
बिजली उपभोक्ताओं के लिए सूचना, तीन घंटे रहेगा शटडाउन
बीकानेर
मुक्ताप्रसाद फायरिंग मामले में सीसीटीवी से आया नया मोड़
बीकानेर
बीकानेर रेल मंडल की आय और यात्री संख्या में बढ़ोतरी
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

पवनपुरी में ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

Published June 10, 2026
बीकानेर

आज सात ग्राम पंचायतों की विशेष जनसुनवाई करेंगे दिलावर

Published June 10, 2026
बीकानेर

बीकानेर में लौटेंगे कृष्ण मृग, सुजानदेसर बनेगा नया आशियाना

Published June 10, 2026
बीकानेर

पीएम-कुसुम योजना में 553 ऊर्जादाताओं को 531 करोड़ राहत

Published June 10, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?