Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: राजपूत छात्रावास के सामने बनेगा कलेक्ट्रेट, आर्मी भूमि देने को सहमत
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > राजपूत छात्रावास के सामने बनेगा कलेक्ट्रेट, आर्मी भूमि देने को सहमत
बीकानेरराजस्थान

राजपूत छात्रावास के सामने बनेगा कलेक्ट्रेट, आर्मी भूमि देने को सहमत

admin
admin Published August 7, 2022
Last updated: 2022/08/07 at 8:54 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। जिले का नया कलेक्ट्रेट राजपूत छात्रावास के सामने वीर दुर्गादास सर्किल के पास आर्मी की जमीन पर बनेगा। आर्मी ने इसके लिए सहमति दे दी है। प्रशासन इसके बदले आर्मी को दूसरी जगह पर जमीन उपलब्ध करवाएगा। बीकानेर का कलेक्ट्रेट रियासतकालीन बिल्डिंग में चल रहा है। ये इमारत कई जगह से क्षतिग्रस्त हो गई है। आए दिन पत्थर टूटकर गिरते हैं। इस वजह से पिछले छह माह से कमिश्नर-कलेक्टर नए कलेक्ट्रेट के लिए जगह तलाश रहे थे। इसके लिए राजूपत छात्रावास के सामने वीर दुर्गादास सर्किल के पास आर्मी की लंबी-चौड़ी जमीन लेने के लिए प्रयासरत थे। शनिवार को प्रशासन व आर्मी की मीटिंग में इस पर सहमति बन गई।
राजपूत हॉस्टल के सामने आर्मी की 3 हेक्टेयर जमीन है। जमीन की लंबाई राजपूत होटल के सामने 375 मीटर और हाईवे पर 359 मीटर है। चौड़ाई दुर्गादास सर्किल की तरह 92मीटर और डीपीएस स्कूल की तरफ 66 मीटर है। मिनी सचिवालय बन सकता है : नए कलेक्ट्रेट के लिए प्रस्तावित जमीन पर मिनी सचिवालय भी बन सकता है। अभी कलेक्ट्रेट मेंही एसपी, एएसपी, एडीएम प्रशासन, एडीएम सिटी, डीएसओ, एसडीएम और आपदा प्रबंधन का ऑफिस है। इनको शिफ्ट कर मिनी सचिवालय बनाया जा सकता है।
डीसी ने कहा- जल्द ही प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी
बीकानेर में नया कलेक्ट्रेट बनाने के लिए ऐसी जगह जमीन की तलाश थी जो शहर के बीच हो और आमजन आसानी से पहुंच सके। राजपूत छात्रावास के सामने हाईवे पर आर्मी की जमीन सालों से खाली पड़ी थी। इसे लेने के लिए लंबे समय से आर्मी के अधिकारियों से बात की जा रही थी। शनिवार को आर्मी ने अपनी जमीन नया कलेक्ट्रेट बनाने के लिए देने पर सहमति जता दी है। जल्दी ही इसकी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।


Share News
Chat on WhatsApp

admin August 7, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Leave a comment

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Latest Post

सीसीटीवी के सामने अश्लील हरकत, आरोपी गिरफ्तार – Bikaner News
बीकानेर
भादला पीएचसी लापरवाही: बाहर प्रसव के बाद स्टाफ एपीओ, ग्रामीणों का धरना – Bikaner News
बीकानेर
ईरान पर हमले की AIMPLB ने की निंदा, अंतरराष्ट्रीय हस्तक्षेप की मांग – National News
देश-दुनिया
नेपाल में वोटिंग के बीच GEN-Z की चुनौती, नई सरकार पर भारत की नजर – National News
देश-दुनिया
Daily Horoscope: Know Today's Predictions
दैनिक राशिफल: जानें आज का भविष्यफल – Daily Horoscope
राशिफल
कोड़मदेसर नहर में गिरे दो युवक, एक शव मिला, तलाश जारी
बीकानेर
नहर में मिला अज्ञात महिला का शव, पहचान नहीं
बीकानेर
रखरखाव कार्य के चलते कल कई इलाकों में तीन घंटे बिजली बंद
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

सीसीटीवी के सामने अश्लील हरकत, आरोपी गिरफ्तार – Bikaner News

Published March 5, 2026
बीकानेर

भादला पीएचसी लापरवाही: बाहर प्रसव के बाद स्टाफ एपीओ, ग्रामीणों का धरना – Bikaner News

Published March 5, 2026
बीकानेर

कोड़मदेसर नहर में गिरे दो युवक, एक शव मिला, तलाश जारी

Published March 4, 2026
बीकानेर

नहर में मिला अज्ञात महिला का शव, पहचान नहीं

Published March 4, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?