Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: सेल्समैन को जातिसूचक गालियां निकालकर की मारपीट,पम्प पर की लूटपाट
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > सेल्समैन को जातिसूचक गालियां निकालकर की मारपीट,पम्प पर की लूटपाट
बीकानेर

सेल्समैन को जातिसूचक गालियां निकालकर की मारपीट,पम्प पर की लूटपाट

admin
admin Published July 28, 2022
Last updated: 2022/07/28 at 11:16 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर । महाजन शेरपुरा-सरदारशहर लिंक रोड़ पर स्थित पेट्रोल पंप के सेल्समेन को जातिसूचक गालियां निकालते हुए मारपीट कर लूटपाट करने का मामला सामने आया है। जिसका स्थानीय पुलिस थाने में मामला दर्ज हुआ है। महाजन पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार  बुंटिया चुरू निवासी अभिमन्यु पुत्र हरफूल मीणा ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि मेरा पेट्रोल पंप सरदारशहर-शेरपुरा लिंक रोड पर स्थित है। वहीं पम्प के पास में परिवार सहित रहता हूँ। मंगलवार सायं को शेरपुरा निवासी अर्जुनगर पुत्र मांगीगर ट्रेक्टर लेकर पम्प पर आया। उसने ट्रेक्टर 3250 रुपये का उधार तेल डालने को बोला । सेल्समेन अनिलकुमार ने उधार  तेल देने से मना कर दिया। जिसके कारण अर्जुनगर बिगड़ गया और जातिसूचक गालियां निकालने लगा। आरोपी ने संचालक की पत्नी को उठा ले जाने की धमकी दी। वहीं आरोपी ने गांव से राजुगर पुत्र प्रेमगर सहित चार-पांच लोगों को बुला लिया। आरोपियों ने संचालक की पत्नी का दुप्पट्टा हटा दिया और अपहरण करने की कोशिश करने लगे। सेल्समेन अनिलकुमार ने रोकने की कोशिश की तो आरोपियों ने अनिलकुमार के साथ जमकर मारपीट की । आरोपियों ने सेल्समेन की गले की चेन व पम्प के गले से रुपये लूटकर भाग गए। सूचना पर महाजन पुलिस मौके पहुंचकर घटनास्थल का मौका मुआयना किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ महिला की लज्जा भंग करने,अपहरण करने,जातिसूचक गालियां निकालकर पम्प पर लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच लूनकरनसर सीओ नारायण बाजिया कर रहे है।

Share News

admin July 28, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Leave a comment

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Latest Post

बीकानेर में शुक्रवार सुबह इन इलाकों में 3 घंटे बिजली गुल
बीकानेर
बीकानेर में बारिश के बीच बिजली हादसों से बचने के लिए गाइडलाइन जारी
बीकानेर
बीकानेर में नहर में डूबने से मजदूर युवक की मौत
बीकानेर
युवक का अपहरण कर कमरे में बंधक बनाया, केस दर्ज
बीकानेर
एसबीआई के पक्ष में फैसला, केसीसी लोन डिफॉल्टर को भुगतान के आदेश
बीकानेर
बीकानेर: रिश्तेदार ने हड़पे 7.80 लाख रुपये, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज
बीकानेर
बीकानेर कलेक्ट्रेट रोड पर गंदगी का अंबार, अधिकारियों की अनदेखी से रोष
बीकानेर
बीकानेर में जमीन विवाद: सगे भाइयों ने रास्ता रोककर की मारपीट
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर में शुक्रवार सुबह इन इलाकों में 3 घंटे बिजली गुल

Published July 9, 2026
बीकानेर

बीकानेर में बारिश के बीच बिजली हादसों से बचने के लिए गाइडलाइन जारी

Published July 9, 2026
बीकानेर

बीकानेर में नहर में डूबने से मजदूर युवक की मौत

Published July 9, 2026
बीकानेर

युवक का अपहरण कर कमरे में बंधक बनाया, केस दर्ज

Published July 9, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?