Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: चरवाहे युवक की हत्या कर शव बैर के पेड़ से लटकाया
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > चरवाहे युवक की हत्या कर शव बैर के पेड़ से लटकाया
बीकानेर

चरवाहे युवक की हत्या कर शव बैर के पेड़ से लटकाया

editor
editor Published February 14, 2026
Last updated: 2026/02/14 at 6:50 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। देशनोक थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है। भेड़-बकरियां चराने वाले एक युवक की हत्या कर शव को बैर के पेड़ से लटका देने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मृतक के पिता की रिपोर्ट पर हत्या और एससी/एसटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Contents
शादी में जाने की छुट्टी बनी विवाद की वजहआत्महत्या का रूप देने का आरोपसीओ करेंगे जांच

शादी में जाने की छुट्टी बनी विवाद की वजह

देशनोक पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान चेतनराम पुत्र इसरराम सांसी निवासी सुरधना चौहानान के रूप में हुई है। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि 13 फरवरी को दिन में करीब 11 बजे गीगासर की रोही में घटना को अंजाम दिया गया।

परिजनों का आरोप है कि चेतनराम देवीसिंह के यहां रेवड़ चराने का काम करता था। शादी में शामिल होने के लिए छुट्टी मांगने पर विवाद हुआ। इसी बात से नाराज होकर देवीसिंह और उसके पुत्र चैनसिंह व महेंद्र सिंह ने कथित रूप से मिलकर उसकी हत्या कर दी।

आत्महत्या का रूप देने का आरोप

रिपोर्ट में कहा गया है कि हत्या के बाद मामले को आत्महत्या दर्शाने के उद्देश्य से शव को बैर के पेड़ से लटका दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। परिजन और ग्रामीण भी वहां एकत्रित हो गए।

- Advertisement -

शव को पोस्टमार्टम के लिए बीकानेर के पीबीएम अस्पताल भिजवाया गया। मेडिकल प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।

सीओ करेंगे जांच

मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जिम्मेदारी नोखा सीओ जरनैल सिंह को सौंपी गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या और अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।


Share News

editor February 14, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

वार्ड 68 में 15 फीट गहरा सीवेज गड्ढा बना खतरा, मकान को नुकसान की आशंका
बीकानेर
बीकानेर-अलवर में सेना एरिया में जासूसी, सोलर कैमरों से भेजा जा रहा था डेटा
बीकानेर
बीकानेर में कल कई इलाकों में घंटों बिजली रहेगी बंद
बीकानेर
राजस्थान बोर्ड ने 9वीं से 12वीं तक की चार किताबें हटाईं
राजस्थान
एनएच-11 रायसर में टैक्सी लेकर ले गए, ड्राइवर से मारपीट कर लूट
बीकानेर
नागाणेची मंदिर के पास टक्कर के बाद युवकों ने किया हमला
बीकानेर
पुष्पों से सुसज्जित होगा बीकानेर : स्थापना दिवस पर मंदिरों में पहली बार पुष्प रंगोली…
बीकानेर राजस्थान
राजस्थान में नगरीय निकायों का बजट और वित्तीय अधिकार बढ़ेंगे
राजस्थान

You Might Also Like

बीकानेर

वार्ड 68 में 15 फीट गहरा सीवेज गड्ढा बना खतरा, मकान को नुकसान की आशंका

Published April 16, 2026
बीकानेर

बीकानेर-अलवर में सेना एरिया में जासूसी, सोलर कैमरों से भेजा जा रहा था डेटा

Published April 16, 2026
बीकानेर

बीकानेर में कल कई इलाकों में घंटों बिजली रहेगी बंद

Published April 16, 2026
बीकानेर

एनएच-11 रायसर में टैक्सी लेकर ले गए, ड्राइवर से मारपीट कर लूट

Published April 16, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?