बीकानेर के जेएनवीसी थाना क्षेत्र में कार और बाइक की टक्कर के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। इस संबंध में सादुलगंज निवासी आयुष त्रिवेदी ने अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
घटना 15 अप्रैल की शाम करीब सवा सात बजे नागाणेची जी मंदिर के पास की बताई जा रही है। प्रार्थी के अनुसार, वह अपनी कार से जा रहा था, तभी पीछे से आई एक बाइक ने उसकी कार को टक्कर मार दी।
टक्कर के बाद बाइक सवार युवकों ने उससे गला पकड़कर खींचा और पेट पर लात-घूंसों से मारपीट की।
पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
