बीकानेर शहर के कई इलाकों में शुक्रवार 17 अप्रैल को बिजली आपूर्ति कुछ समय के लिए बाधित रहेगी। यह कटौती विद्युत तंत्र के रख-रखाव कार्य के चलते की जा रही है।
सुबह 07:30 बजे से 08:30 बजे तक:
सिथेंसिस शिवबाड़ी क्षेत्र में बिजली बंद रहेगी।
सुबह 08:00 बजे से 11:00 बजे तक:
सुभाषपुरा, भुट्टो का बास, हनुमान मंदिर के पास सुभाषपुरा, कब्रिस्तान के बाहर, मोहरम चौक, माता जी मंदिर के पास, लाल क्वार्टर और भुट्टो की मस्जिद के आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
सुबह 07:00 बजे से 09:00 बजे तक:
बीछवाल गांव, कृषि विश्वविद्यालय, आरटीओ कार्यालय, बीकानेर जेल, रीको कॉलोनी और 10वीं बटालियन क्षेत्र में बिजली गुल रहेगी।
- Advertisement -
सुबह 06:30 बजे से 08:00 बजे तक:
पब्लिक पार्क एरिया, तुलसी सर्किल, एक्सईएन ऑफिस और राजविलास कॉलोनी में बिजली बंद रहेगी।
सुबह 08:00 बजे से 10:00 बजे तक:
गणगौर स्कूल के पास स्थित बंगला नगर क्षेत्र में भी बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
विद्युत विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित समय के अनुसार अपने जरूरी काम पहले ही निपटा लें।
