बीकानेर जिले के नापासर थाना क्षेत्र में टैक्सी चालक के साथ मारपीट और लूट की घटना सामने आई है। इस संबंध में पलाना निवासी ओमप्रकाश जाट ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
घटना 15 अप्रैल की सुबह एनएच-11 स्थित रायसर रोही क्षेत्र की बताई जा रही है। पीड़ित के अनुसार, कुछ लोगों ने उसकी टैक्सी किराए पर ली और उसे अपने साथ ले गए।
रास्ते में आरोपियों ने उसे एक सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने उसे थप्पड़ों, मुक्कों और सरियों से पीटा।
इसके बाद आरोपियों ने उसके पास से करीब 2 हजार रुपये नकद, मोबाइल फोन और उसकी टैक्सी भी छीन ली और मौके से फरार हो गए।
- Advertisement -
पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
