Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: प्रदेश के इन जिलों में तेज बारिश का अलर्ट घोषित
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > प्रदेश के इन जिलों में तेज बारिश का अलर्ट घोषित
बीकानेर

प्रदेश के इन जिलों में तेज बारिश का अलर्ट घोषित

editor
editor Published October 1, 2022
Last updated: 2022/10/01 at 11:46 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर। राजस्थान में मानसून को लेकर यह माना जा रहा था कि सितंबर के बाद विदाई हो जाएगी, लेकिन अक्टूबर महीने में एक बार फिर से बारिश का दौर शुरू होगा। मौसम केन्द्र जयपुर ने 5 अक्टूबर से राजस्थान के कई हिस्सों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।
अनुमान है कि ये दौर अगले तीन दिनों तक जारी रहेगा। नए सिस्टम का असर पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, कोटा, जयपुर और उदयपुर संभाग के 17 जिलों में देखने को मिल सकता है।
मौसम केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि पूर्वी राजस्थान से मानसून की विदाई फिलहाल अगले 7-8 दिन तक नहीं होगी। उन्होंने बताया कि बंगाल की खाड़ी में एक लो-प्रेशर सिस्टम बन रहा है, जो आगे बढ़ते हुए उड़ीसा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश होते हुए राजस्थान की पूर्वी सीमा तक आएगा।
इन जिलों को लेकर चेतावनी
मौसम केन्द्र जयपुर के मुताबिक भरतपुर संभाग के भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर के अलावा कोटा संभाग के कोटा, बारां, बूंदी, जयपुर संभाग के अलवर, जयपुर, दौसा, सीकर, उदयपुर संभाग के चित्तौडग़ढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा उदयपुर के अलावा अजमेर संभाग के टोंक, भीलवाड़ा जिलों में भी कहीं-कहीं आसमान में बादल छाने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
अक्टूबर में सामान्य से ज्यादा बारिश
राजस्थान समेत मध्य और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में अक्टूबर के महीने में सामान्य से ज्यादा बारिश होने का अनुमान इस बार केन्द्रीय मौसम विभाग ने जताया है। राजस्थान की बात करें तो यहां अक्टूबर के शुरूआती सप्ताह में बंगाल की खाड़ी से आने वाले सिस्टम से बारिश की गतिविधियां होंगी।
इसके अलावा दीपावली के आसपास और उससे पहले एक-दो पश्चिमी विक्षोभ आ सकते हैं, जिसके असर से गंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, चूरू समेत उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के हिस्सों में बारिश हो सकती है।


Share News

editor October 1, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

वार्ड 68 में 15 फीट गहरा सीवेज गड्ढा बना खतरा, मकान को नुकसान की आशंका
बीकानेर
बीकानेर-अलवर में सेना एरिया में जासूसी, सोलर कैमरों से भेजा जा रहा था डेटा
बीकानेर
बीकानेर में कल कई इलाकों में घंटों बिजली रहेगी बंद
बीकानेर
राजस्थान बोर्ड ने 9वीं से 12वीं तक की चार किताबें हटाईं
राजस्थान
एनएच-11 रायसर में टैक्सी लेकर ले गए, ड्राइवर से मारपीट कर लूट
बीकानेर
नागाणेची मंदिर के पास टक्कर के बाद युवकों ने किया हमला
बीकानेर
पुष्पों से सुसज्जित होगा बीकानेर : स्थापना दिवस पर मंदिरों में पहली बार पुष्प रंगोली…
बीकानेर राजस्थान
राजस्थान में नगरीय निकायों का बजट और वित्तीय अधिकार बढ़ेंगे
राजस्थान

You Might Also Like

बीकानेर

वार्ड 68 में 15 फीट गहरा सीवेज गड्ढा बना खतरा, मकान को नुकसान की आशंका

Published April 16, 2026
बीकानेर

बीकानेर-अलवर में सेना एरिया में जासूसी, सोलर कैमरों से भेजा जा रहा था डेटा

Published April 16, 2026
बीकानेर

बीकानेर में कल कई इलाकों में घंटों बिजली रहेगी बंद

Published April 16, 2026
बीकानेर

एनएच-11 रायसर में टैक्सी लेकर ले गए, ड्राइवर से मारपीट कर लूट

Published April 16, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?