Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: नकली नोट चलाने की कोशिश करते युवक को  पकड़ा
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > श्रीगंगानगर > नकली नोट चलाने की कोशिश करते युवक को  पकड़ा
श्रीगंगानगर

नकली नोट चलाने की कोशिश करते युवक को  पकड़ा

editor
editor Published September 5, 2022
Last updated: 2022/09/05 at 10:53 PM
Share
SHARE
Share News

श्रीगंगानगर। संभाग के रायसिंहनगर इलाके के सब्जी मंडी बाजार में नकली नोट चलाने की कोशिश कर रहे एक युवक को पुलिस ने पकड़ लिया। हालांकि अब तक उसके खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है लेकिन पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस उससे नोट लाने के बारे में जानकारियां जुटा रही है। पुलिस को कस्बे के सब्जी बाजार में दो युवकों के नकली नोट चलाने की जानकारी मिली थी। मौके पर कुछ लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया। पुलिस ने थाने लाकर इस युवक से जानकारियां जुटानी शुरू की हैं।
पांच-पांच सौ के छह नोट मिले
इस युवक के पास एक ही सीरीज के पांच-पांच सौ रुपए के छह नोट मिले हैं। युवक सब्जी बाजार में एक सब्जी के ठेले पर नकली नोट चलाने का प्रयास करते हुए पकड़ा गया। युवक जहां यह नोट चला रहा था, उस दुकानदार और आसपास के लोगों को युवक का दिया नोट नकली होने की जानकारी मिली तो उन्होंने उसे पकड़ लिया और उसके नकली नोट लेकर आने के बारे में जानकारियां जुटानी शुरू कर दीं। रायसिंहनगर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को थाने ले गई। इससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपने पास छह नकली नोट होने की बात स्वीकार की। ये नकली नोट उसके पास कहां से आया, इसके बारे में जानकारियां जुटानी शुरू कर दीं। युवक ये नकली नोट कहां से लेकर आया है तथा उसने जिले में इससे पहले ये नोट कहां-कहां चलाए हैं इसके बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। इस संबंध में अब तक मामला दर्ज नहीं किया गया है।


Share News

editor September 5, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकाणा अपडेट: रेल प्रोजेक्ट से राहत, बढ़ती आपराधिक घटनाओं से बढ़ी चिंता
बीकानेर
बीकानेर में कार में आग लगाई, एक लाख से अधिक की नकदी भी ले गए
बीकानेर
पंचायत उपचुनाव में बारिश और EVM बनी बाधा, आचार संहिता का उल्लंघन भी सामने आया
राजनीति राजस्थान
राजस्थान में नकली कीटनाशक बनाने वाली कंपनी HPM का लाइसेंस रद्द
राजस्थान
जाने क्या होगा सस्ता, 12% और 28% GST स्लैब होंगे खत्म, केंद्र के प्रस्ताव को दी मंजूरी
देश-दुनिया
There will be power cuts in these areas tomorrow - know which areas are included
कल इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली कटौती – जानें कौन-कौन से इलाके शामिल
बीकानेर
दुर्घटना में मृतक के परिजनों को 34.94 लाख रुपये मुआवजा देने के आदेश
बीकानेर
इंदिरा गांधी नहर में बहकर आई दो अज्ञात लाशें, पुलिस जांच में जुटी
बीकानेर

You Might Also Like

श्रीगंगानगर

श्रीगंगानगर में किराना व्यापारी पर जानलेवा हमला, इलाज के दौरान मौत

Published July 3, 2025
राजस्थानश्रीगंगानगर

हीटवेव का कहर: श्रीगंगानगर बना देश का सबसे गर्म शहर, सड़कों पर सन्नाटा

Published June 10, 2025
Weatherश्रीगंगानगर

गंगानगर में तापमान 41 डिग्री के पार, 14 साल का रिकॉर्ड टूटा

Published October 4, 2024
राजस्थानश्रीगंगानगर

श्री गंगानगर : फिरौती की वारदात का खुलासा, पुलिस ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

Published September 20, 2024
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
Join WhatsApp Group

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?