Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: नहर में नहाने गए दो भाई डूबे,एक का शव मिला, दूसरे की तलाश जारी, नहर किनारे मिले कपड़े और मोटरसाइकिल
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > श्रीगंगानगर > नहर में नहाने गए दो भाई डूबे,एक का शव मिला, दूसरे की तलाश जारी, नहर किनारे मिले कपड़े और मोटरसाइकिल
श्रीगंगानगरहादसा

नहर में नहाने गए दो भाई डूबे,एक का शव मिला, दूसरे की तलाश जारी, नहर किनारे मिले कपड़े और मोटरसाइकिल

editor
editor Published May 10, 2023
Last updated: 2023/05/10 at 10:49 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

श्रीगंगानगर। शहर के निकट गांव 18 जीजी में नहर में नहाने गए दो सगे भाई मंगलवार को नहर के बहाव में बह गए। देर रात तक उनमें से एक का शव निकाला जा चुका था। दूसरे की तलाश की जा रही है। गोताखोर और ग्रामीण देर तक नहर में तलाश कर रहे थे। आसपास के इलाकों में भी सूचना दी गई है। एक भाई का शव नहर में कुछ ही दूरी पर अटका मिला। आशंका है छोटे भाई को बचाने की कोशिश करते हुए दोनों भाई नहर के बहाव में बह गए।
मोटरसाइकिल लेकर पहुंचे थे नहर किनारे
गांव 18 जीजी गोविंदपुरा का मुकेंद्रसिंह राजपूत ( 16 ) अपने छोटे भाई विनोदसिंह उर्फ मोगी के साथ 18 जीजी में नहर में नहाने के लिए गया था। दोनों मोटरसाइकिल पर नहर किनारे पहुंचे। वहां दोनों ने नहर किनारे कपड़े और मोटरसाइकिल रखे और नहर में उतर गए। इसी दौरान पानी के तेज बहाव के कारण दोनों डूबने लगे। मुकेंद्र तैरना जानता था लेकिन विनोद को तैरना कम आता था। ऐसे में आशंका है कि मुकेंद्र ने विनोद को डूबते देख उसे बचाने का प्रयास किया और इसी दौरान दोनों पानी के बहाव में बह गए।
शाम को मिली जानकारी
दोनों को शाम तक नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने तलाश शुरू की। दोनों के कपड़े और मोटरसाइकिल नहर किनारे मिलने पर नहर में तलाश शुरू की गई। पुलिस और नागरिक सुरक्षा विभाग के गोताखोरों ने मौके पर पहुंचकर तलाशना शुरू किया। एसडीएम मनोज मीणा और तहसीलदार नंदलाल बाजिया भी मौके पर पहुंचे। मुकेंद्र का शव नहर में बीस जीजी पुलिया के पास अटका मिला। विनोद की तलाश की जा रही है।
मुकेंद्र ने दिया था दसवीं का एक्जाम, विनोद आठवीं में
मृतक मुकेंद्र ने इस साल दसवीं की परीक्षा दी थी। उसका छोटा भाई विनोद अभी आठवीं में पढ़ रहा है। दोनों अक्सर नहर में नहाने जाते थे। ऐसे में परिवार वालों ने भी दोनों की देर तक चिंता नहीं की लेकिन जब वे शाम तक नहीं लौटे तो तलाश शुरू की गई। मुकेंद्र और विनोद की एक बहन है।


Share News
Chat on WhatsApp

editor May 10, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

ड्रोन से गिराई 1.15 किलो हेरोइन जब्त – Bikaner News
बीकानेर
एसएससी ने लागू किया स्लाइडिंग मैकेनिज्म, बढ़ेंगी भर्तियां – National News
देश-दुनिया
कॉलोनी विकास के नाम पर 25 लाख की ठगी का आरोप – Bikaner News
बीकानेर
24 घंटे में 6500 करोड़ खर्च, US-ईरान जंग का असली हिसाब – National News
देश-दुनिया
जंग के बीच पीएम मोदी सक्रिय, खाड़ी देशों से की भारतीयों की सुरक्षा पर बात – National News
देश-दुनिया
श्रीकोलायत में स्कॉर्पियो सवारों ने लूटी नकदी व जेवर – Bikaner News
बीकानेर
बीकानेर में मारपीट कर सवा लाख रुपये छीने – Bikaner News
बीकानेर
बीकानेर में धमकी देकर युवक की बाइक में लगाई आग – Bikaner News
बीकानेर

You Might Also Like

हादसा

रामदेवरा से लौटती बस की ट्रेलर से टक्कर, चार की मौत

Published January 20, 2026
श्रीगंगानगर

श्रीगंगानगर में लिव-इन में रह रही युवती ने छठी मंजिल से कूदकर दी जान

Published September 14, 2025
श्रीगंगानगर

श्रीगंगानगर में किराना व्यापारी पर जानलेवा हमला, इलाज के दौरान मौत

Published July 3, 2025
राजस्थानश्रीगंगानगर

हीटवेव का कहर: श्रीगंगानगर बना देश का सबसे गर्म शहर, सड़कों पर सन्नाटा

Published June 10, 2025
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?