Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: गोगाजी महाराज के दरबार में हाजिरी लगाने जा रहे दस दोस्तों में से चार दोस्तों की सडक़ हादसे में मौत, घर में मचा कोहराम
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राजस्थान > गोगाजी महाराज के दरबार में हाजिरी लगाने जा रहे दस दोस्तों में से चार दोस्तों की सडक़ हादसे में मौत, घर में मचा कोहराम
राजस्थानहनुमानगढ़

गोगाजी महाराज के दरबार में हाजिरी लगाने जा रहे दस दोस्तों में से चार दोस्तों की सडक़ हादसे में मौत, घर में मचा कोहराम

editor
editor Published May 1, 2023
Last updated: 2023/05/01 at 4:27 PM
Share
SHARE
Share News

हनुमानगढ़/भादरा. यहां गोगामेड़ी में जाहरवीर गोगाजी महाराज के दरबार में हाजिरी लगाने आ रहे दस दोस्तों में से चार हादसे का शिकार हो गए। दो कारों में सवार सभी दस दोस्त बराण तिराहे के निकट कार पलटने से गंभीर घायल हो गए। इनमें से तीन ने तो मौके पर दम तोड़ दिया। जबकि एक ने सोमवार तडक़े अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ा। शेष छह जनों का हिसार एवं अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार हरियाणा के कुरूक्षेत्र एवं यमुनानगर जिले के दस दोस्त दो कारों में सवार होकर गोगामेड़ी धोक मारने आ रहे थे। गांव छानी बड़ी के पास बिराण तिराहे के निकट रविवार रात मोड़ पर दोनों कारें पलटा मार कर सूखी डिग्गी में जा गिरी। इससे दोनों कारों में सवार सभी दस जने गंभीर घायल हो गए। आसपास के गांव-ढाणी से ग्रामीण पहुंचे तथा भिरानी थाना पुलिस को सूचना दी। जब ग्रामीणों ने घायलों को संभाला तो तीन जनों की मौत हो चुकी थी। उनकी पहचान विकास पुत्र गुरमेल सिंह निवासी गांव गणगौरी, जिला यमुनानगर हरियाणा, चतर सिंह पुत्र सुलेखसिंह निवासी दलपुरा, जिला यमुनानगर एवं सचिन निवासी गांव गणगौरी के रूप में हुई। पुलिस ने तीनों शवों को भादरा चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवा दिया। जबकि घायलों को पहले सीएचसी छानी बड़ी ले जाया गया। वहां से भादरा सीएचसी रेफर कर दिया गया। भादरा से चार जनों को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज, अग्रोहा मोड़ तथा तीन जनों को हिसार ले जाया गया। अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भर्ती चार में से राजन पुत्र श्याम सिंह निवासी गांव गणगौरी, जिला यमुनानगर की सोमवार तडक़े मौत हो गई। घायलों व मृतकों की आयु 24 से 30 साल के बीच बताई गई है।
हादसे में साइकिल सवार की मौत
हनुमानगढ़. गांव सतीपुरा के पास मोटर साइकिल की टक्कर से साइकिल सवार की मौत हो गई। इस संबंध में जंक्शन थाने में बाइक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर दुर्घटना कारित करने का मामला दर्ज कराया गया। पुलिस के अनुसार रूप ङ्क्षसह पुत्र मघा सिंह निवासी वार्ड 55 सुरेशिया ने रिपोर्ट दी कि वह सतीपुरा माइनर के पास कुलवंत सिंह (18) पुत्र लाभङ्क्षसह बावरी निवासी वार्ड 55, सुरेशिया के साथ सब्जी बेचने का काम करता है। शुक्रवार शाम को काम खत्म कर दोनों अपनी साइकिल पर घर जा रहे थे। रास्ते में मदान स्कूल के पास बाइक पर सवार तीन जने आए। बाइक चालक कल्लू उर्फ अनिल पुत्र नाहरसिंह मेघवाल निवासी वार्ड 58 सुरेशिया ने गलत तरीके से वाहन चलाकर साइकिल को पीछे से टक्कर मारी। इससे कुलवंत सिंह गंभीर घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, वहां से श्रीगंगानगर रेफर कर दिया गया। उसने गंगानगर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया


Share News

editor May 1, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकाणा अपडेट: पुलिस कार्रवाई, धरना, नशा तस्करी, मौतें और मेडिकल स्टोर पर कार्रवाई
बीकानेर
बीकानेर में थाना स्तर पर फेरबदल, धीरेन्द्र सिंह बने पांचू थाने के नए थानाधिकारी
बीकानेर
राजस्थान में सहकारिता सदस्यता अभियान, किसानों को मिलेगा अनुदान
बीकानेर
SI भर्ती रद्द करने के हाईकोर्ट आदेश पर रोक, चयनित अभ्यर्थियों को बड़ी राहत
बीकानेर
उपराष्ट्रपति चुनाव कल: राधाकृष्णन और रेड्डी के बीच, NDA की स्थिति मजबूत
देश-दुनिया
गंगाशहर में अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत
बीकानेर
नेपाल में Gen-Z प्रदर्शनकारियों का संसद पर कब्जा, सोशल मीडिया प्रतिबंध के खिलाफ बवाल
बीकानेर
खाद्य सुरक्षा योजना में ‘लखपति’ अपात्रों की सूची सार्वजनिक, वसूली और सत्यापन शुरू
बीकानेर

You Might Also Like

राजनीतिराजस्थान

राजस्थान विधानसभा में पेश होंगे चार अहम विधेयक, धर्मांतरण और भू-जल कानून पर नजरें

Published September 8, 2025
राजस्थान

राजस्थान पुलिस SI भर्ती 2025: आज है अंतिम मौका, तुरंत करें आवेदन

Published September 8, 2025
राजस्थान

जबरन या धोखे से धर्मांतरण अनुचित: RSS प्रचार प्रमुख ने जोधपुर बैठक में दी जानकारी

Published September 7, 2025
राजस्थान

UNIRAJ बीएड रिजल्ट 2025 घोषित, पार्ट 1 और 2 के परिणाम चेक करें

Published September 6, 2025
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
Join WhatsApp Group

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?