


श्रीगंगानगर। हुक्का बार पर छापा मारकर पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। एक आरोपी हुक्का बार चला रहा था और चार लोग हुक्का पीते मिले। हुक्काबार से स्मोकिंग से जुड़े सामान को बरामद किया गया है। हुक्काबार के आस-पास के लोगों को यहां की एक्टिविटी पर शक था। शिकायत मिलने पर पुलिस ने शिकायत की। मामला श्रीगंगानगर के पुरानी आबादी थाना इलाके का है।
पुलिस मौके पर पहुंची तो हुक्का बार संचालक और हुक्का पी रहे लोगों ने भागने की कोशिश की लेकिन उन्हें धर दबोचा गया। मौके से आरोपी हुक्का बार चलाने वाले तीन पुली के पास वसंत विहार कॉलोनी निवासी राहुल सोनी (19 ) पुत्र विनोद कुमार सोनी को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही गांधी बस्ती के साहिल खुराना (18 ) पुत्र विजय खुराना, साहिल डालिया (18 ) पुत्र बलराज डालिया, यश पांडेय (19 ) पुत्र अरविंद और सुमित (20) पुत्र चंद्रसहाय को गिरफ्तार किया गया। मौके से स्मोकिंग में उपयोग होने वाली सामग्री भी बरामद की गई है।
