Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: शहरी परकोटे में पहली बार होगी ‘बीकानेर बाई नाइट
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > शहरी परकोटे में पहली बार होगी ‘बीकानेर बाई नाइट
बीकानेर

शहरी परकोटे में पहली बार होगी ‘बीकानेर बाई नाइट

editor
editor Published January 12, 2023
Last updated: 2023/01/12 at 6:31 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। बीकानेर कार्निवल के साथ शुक्रवार को तीन दिवसीय अंतराष्ट्रीय ऊंट उत्सव की शुरूआत होगी। कार्निवल में देश-प्रदेश की बहुरंगी संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी।
जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि बीकानेर कार्निवल की शुरूआत दोपहर 2 बजे होटल लालगढ़ से होगी। यह कार्निवल यहां से लक्ष्मी निवास पैलेस, तीर्थंम सर्किल, जूनागढ़ के आगे से होते हुए पब्लिक पार्क पहुंचेगी। कार्निवल में बीएसएफ का ऊंट दस्ता, विंटेज कारें, रॉयल एन्फील्ड बाइक्स, विभिन्न कार्टून्स का रूप धरे बच्चे, ऊंट गाड़ों पर कच्छी घोड़ी, मयूर नृत्य, बहरूपिया, कठपुतली, रावण हत्था से जुड़ी झांकियां होंगी। विभिन्न वेशभूषा में सजे-धजे बच्चे, बीएसएफ वार केमल एंड फीमेल काम्बेट कमेल माउंटेड ट्रूप आकर्षण का केन्द्र होगी। इसी प्रकार ऊंट गाडों पर पंजाब का भांगड़ा-गिद्दा, जम्मू का रउफ, गुजरात का राठवा, हरियाणा का घूमर एवं फाग, पं. बंगाल का छउ तथा महाराष्ट्र की सौंगी मुखौटा कला को प्रस्तुत करने वाली झांकियां होंगी। कार्निवल में ऊंट सवार रोबीले, राजस्थानी वेशभूषा में सजी-घजी कॉलेज छात्राएं, साइक्लिंग ट्रूप तथा केमल कार्ट की विभिन्न झांकियों के साथ तांगों पर राजस्थानी वेशभूषा में सजे-धजे विदेशी पर्यटक साथ रहेंगे।

शहरी परकोटे में रहेगी ‘बीकानेर बाई नाइट’ की धूम

पर्यटन विभाग के उपनिदेशक अनिल सिंह ने बताया कि ऊंट उत्सव के दौरान नवाचार के रूप में पहली बार ‘बीकानेर बाई नाइट’ का आयोजन होगा। इसकी शुरूआत सायं 6 बजे दम्माणी चौक से होगी। जहां वीर रस प्रधान अमर सिंह राठौड़ की रम्मत का मंचन होगा। हर्षों के चौक में बीकानेर का परम्परागत डोलची खेल बड़ी स्क्रीन पर दिखाया जाएगा। मोहता चौक में देशी-विदेशी पर्यटक यहां की रबड़ी का लुत्फ उठा सकेंगे। वहीं परम्परागत हस्त लिखित पंचांग का प्रदर्शन किया जाएगा। आसाणियों के चौके में वेद पाठशाला के विद्यार्थी वेद मंत्र प्रस्तुत करेंगे। यहीं गौरी शंकर सोनी द्वारा हवेली संगीत की प्रस्तुति दी जाएगी। ढढ्ढों के चौक में गणगौर घूमर नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा। कोचरों के चौक में भुट्टे खां और बालीवुड गायक अली-गनी द्वारा संगीतमय प्रस्तुतियां दी जाएंगी। यहां फूड जोन बनाया जाएगा। जहां बीकानेरी भुजिया, जलेबी और घेवर बनाया जाएगा तथा आमजन इनका स्वाद चख सकेंगे। बीकानेर बाई नाइट का समापन रात्रि दस बजे होगा।

दूसरे दिन होंगी विभिन्न प्रतियोगिताएं

- Advertisement -

सहायक निदेशक कृष्ण कुमार ने बताया कि उत्सव के दूसरे दिन शनिवार प्रातः 10 से दोपहर 3 बजे तक राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान केन्द्र में विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी। इनमें ऊंट नृत्य, ऊंट फर कटिंग, ऊंट सज्जा एवं ऊंट दौड़ आदि प्रतियोगिताएं सम्मिलित हैं। दोपहर 4 से रात्रि दस बजे तक डॉ. करणीसिंह स्टेडियम में विभिन्न कार्यक्रम होंगे। इनकी शुरूआत मिस मरवण प्रतियोगिता से होगी। इसके बाद मिस्टर बीकाणा और बीकानेर फैशन शो आयोजित होगा। सायं 7 बजे से सांस्कृतिक संध्या होगी। पर्यटन अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि तीसरे दिन के समस्त कार्यक्रम रायसर के धोरों पर होंगे। इनमें ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता, सैंड आर्ट एक्सीबिशन तथा सेलिब्रिटी नाइट सम्मिलित हैं।


Share News

editor January 12, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

वार्ड 68 में 15 फीट गहरा सीवेज गड्ढा बना खतरा, मकान को नुकसान की आशंका
बीकानेर
बीकानेर-अलवर में सेना एरिया में जासूसी, सोलर कैमरों से भेजा जा रहा था डेटा
बीकानेर
बीकानेर में कल कई इलाकों में घंटों बिजली रहेगी बंद
बीकानेर
राजस्थान बोर्ड ने 9वीं से 12वीं तक की चार किताबें हटाईं
राजस्थान
एनएच-11 रायसर में टैक्सी लेकर ले गए, ड्राइवर से मारपीट कर लूट
बीकानेर
नागाणेची मंदिर के पास टक्कर के बाद युवकों ने किया हमला
बीकानेर
पुष्पों से सुसज्जित होगा बीकानेर : स्थापना दिवस पर मंदिरों में पहली बार पुष्प रंगोली…
बीकानेर राजस्थान
राजस्थान में नगरीय निकायों का बजट और वित्तीय अधिकार बढ़ेंगे
राजस्थान

You Might Also Like

बीकानेर

वार्ड 68 में 15 फीट गहरा सीवेज गड्ढा बना खतरा, मकान को नुकसान की आशंका

Published April 16, 2026
बीकानेर

बीकानेर-अलवर में सेना एरिया में जासूसी, सोलर कैमरों से भेजा जा रहा था डेटा

Published April 16, 2026
बीकानेर

बीकानेर में कल कई इलाकों में घंटों बिजली रहेगी बंद

Published April 16, 2026
बीकानेर

एनएच-11 रायसर में टैक्सी लेकर ले गए, ड्राइवर से मारपीट कर लूट

Published April 16, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?