भारत स्वाभिमान, पतंजलि योग समिति, युवा भारत तथा अन्य सहयोगी संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान विद्यार्थियों, बालक-बालिकाओं एवं अभिभावकों के लिए निःशुल्क योग, खेलकूद एवं संस्कार शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 11 जून से 28 जून 2026 तक प्रतिदिन प्रातः 5:30 बजे से 7:30 बजे तक बाबा रामदेव पार्क, गोकुल सर्किल, मुरलीधर व्यास कॉलोनी रोड, बीकानेर में आयोजित होगा।
शिविर संयोजक नन्दकिशोर गहलोत ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य बच्चों और युवाओं में स्वास्थ्य जागरूकता, नैतिक मूल्यों, अनुशासन तथा भारतीय संस्कृति के प्रति रुचि विकसित करना है। शिविर में योगाभ्यास, प्राणायाम, ध्यान एवं विभिन्न खेलकूद गतिविधियों के साथ व्यक्तित्व विकास और संस्कार निर्माण से जुड़े प्रेरणादायी कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ स्वास्थ्य और संस्कारों का समन्वय अत्यंत आवश्यक है। शिविर में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों से सुबह खाली पेट आने तथा अपने साथ दरी एवं पानी की बोतल लाने का अनुरोध किया गया है।
इस आयोजन में भारत स्वाभिमान, पतंजलि योग समिति, महिला पतंजलि योग समिति, युवा भारत एवं पतंजलि किसान सेवा समिति, बीकानेर की सक्रिय भागीदारी रहेगी।
