Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: जूनागढ़ से चौपाटी तक गूंजा नशा मुक्त भारत का संदेश
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > जूनागढ़ से चौपाटी तक गूंजा नशा मुक्त भारत का संदेश
बीकानेर

जूनागढ़ से चौपाटी तक गूंजा नशा मुक्त भारत का संदेश

editor
editor Published June 1, 2026
Last updated: 2026/06/01 at 11:12 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर दिशोदय स्पोर्ट्स फाउंडेशन द्वारा आयोजित नशा मुक्त भारत जन-जागरूकता अभियान ने शहर में सकारात्मक सामाजिक संदेश का प्रसार किया। जूनागढ़ से चौपाटी तक निकाली गई जागरूकता रैली में युवाओं, महिलाओं, खिलाड़ियों, समाजसेवियों और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई, जिसके बाद “नया भारत, नशा मुक्त भारत”, “युवा जागेगा, देश आगे बढ़ेगा” और “खेल से नाता जोड़ो, नशे से रिश्ता तोड़ो” जैसे नारों के साथ पैदल मार्च निकाला गया। रैली के दौरान प्रतिभागियों का जोश देखते ही बन रहा था और शहरवासियों ने भी अभियान का स्वागत किया।

दिशोदय स्पोर्ट्स फाउंडेशन की डायरेक्टर निशा लिंबा ने बताया कि अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति प्रेरित करना है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजसेवी रवि मेघवाल एवं मुख्य वक्ता डॉ. कन्हैयालाल कच्छावा ने युवाओं से नशे से दूर रहकर खेल, शिक्षा और सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने का आह्वान किया।

वक्ताओं ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक भागीदारी से ही सफल हो सकती है। रवि मेघवाल ने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने में सहयोग का आश्वासन दिया।

- Advertisement -

इस दौरान आयोजित “नशा मुक्त भारत वीडियो जागरूकता प्रतियोगिता” में शिवप्रकाश दाधीच ने प्रथम, दीनदयाल देवड़ा ने द्वितीय तथा निकोलस टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को सम्मान पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

चौपाटी पर आयोजित फिटनेस गतिविधियों में युवाओं और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में जीत हासिल की। आयोजकों ने कहा कि खेल और फिटनेस युवाओं को नशे से दूर रखने का सबसे प्रभावी माध्यम हैं।

कार्यक्रम का सबसे प्रेरणादायी क्षण सामूहिक नशा मुक्ति शपथ रहा, जिसमें सभी उपस्थित लोगों ने नशामुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। इसके बाद प्रतिभागियों ने हस्ताक्षर कर अपने संकल्प को और मजबूत किया।

समापन अवसर पर वरिष्ठ निदेशक उमाशंकर ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों, सहयोगियों, मीडिया प्रतिनिधियों और स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि स्वस्थ, जागरूक और नशामुक्त भारत के निर्माण की दिशा में एक सतत जनआंदोलन है।

उल्लेखनीय है कि दिशोदय स्पोर्ट्स फाउंडेशन इससे पूर्व भी सामाजिक सरोकारों से जुड़े कई सफल अभियान आयोजित कर चुका है। शहरवासियों के व्यापक सहयोग से यह आयोजन नशा मुक्ति जनजागरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।


Share News

editor June 1, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

लूणकरणसर में लेपर्ड की आशंका, वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी
बीकानेर
मोबाइल में डाउनलोड हुई संदिग्ध फाइल, लाखों की ठगी
बीकानेर
इंजीनियरिंग विद्यार्थियों को एआई की नई दुनिया से कराया परिचित
बीकानेर
जूनागढ़ से चौपाटी तक गूंजा नशा मुक्त भारत का संदेश
बीकानेर
जून की शुरुआत के साथ बदले कई नियम, जानें असर
राजस्थान
भाजपा प्रदेश समिति में बीकानेर नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी – Bikaner News
बीकानेर
ट्रॉमा सेंटर निरीक्षण में चिकित्सा सुविधाएं सुधारने के निर्देश – Bikaner News
बीकानेर
1 जून से परिवहन सेवाओं में बड़ा बदलाव, 58 सुविधाएं होंगी ऑनलाइन – Rajasthan News
राजस्थान

You Might Also Like

बीकानेर

लूणकरणसर में लेपर्ड की आशंका, वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी

Published June 1, 2026
बीकानेर

मोबाइल में डाउनलोड हुई संदिग्ध फाइल, लाखों की ठगी

Published June 1, 2026
बीकानेर

इंजीनियरिंग विद्यार्थियों को एआई की नई दुनिया से कराया परिचित

Published June 1, 2026
बीकानेर

भाजपा प्रदेश समिति में बीकानेर नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी – Bikaner News

Published May 31, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?