बीकानेर के पुगल रोड ओवरब्रिज के नीचे रेलवे ट्रैक पर एक दर्दनाक हादसे में युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना 12 मई की बताई जा रही है। मृतक की पहचान श्रवण के रूप में हुई, जिसकी सूचना उसके साले किशन ने पुलिस को दी। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया। मामले में मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
