बीकानेर में उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए Bikaner Electricity Supply Limited ने शनिवार को अपने सभी बिल संग्रहण केंद्र खुले रखने का फैसला किया है। बीकेईएसएल के अनुसार 16 मई को शहर के सभी कैश काउंटर सुबह 9:30 बजे से शाम 6 बजे तक संचालित होंगे, जहां उपभोक्ता बिजली बिल जमा कर सकेंगे।
इसके अलावा बिजली संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए 15 मई शुक्रवार को जनसुनवाई का आयोजन भी किया जाएगा। पब्लिक पार्क स्थित ग्राहक सेवा केंद्र में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक उपभोक्ताओं की शिकायतें सुनी जाएंगी। विभाग की ओर से अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।
