बीकानेर के Lunkaransar कस्बे के सेक्टर नंबर 3 में एक महिला के घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़िता Kamla Devi ने लूणकरणसर पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए चार महिलाओं पर हमला करने का आरोप लगाया है।
पुलिस के अनुसार कमला देवी ने बताया कि उसका पति ट्रक चालक है और घटना के समय वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान पड़ोसी अमरचंद पारीक के परिवार की महिलाओं ने पुराने विवाद को लेकर उसके घर के बाहर झगड़ा शुरू कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि चार साल पहले उसने अमरचंद के पुत्र भरताराम के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया था, जिसके बाद से आरोपी परिवार उससे रंजिश रखता है।
रिपोर्ट में बताया गया कि कांतादेवी और गायत्री नाथ घर में घुस आईं और डंडों से हमला कर दिया, जिससे महिला के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आईं। बाद में शारदा देवी और मैना देवी नाथ भी मौके पर पहुंचीं और मारपीट में शामिल हो गईं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया गया।
Lunkaransar Police ने मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
