बीकानेर के सरकारी स्कूलों को आधुनिक शिक्षा सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में केंद्रीय मंत्री Arjun Ram Meghwal ने बड़ी पहल की है। उनकी अनुशंसा पर जिले के 40 राजकीय विद्यालयों में डिजिटल स्मार्ट बोर्ड और विद्यार्थियों के लिए ड्यूल डेस्क उपलब्ध करवाए जाएंगे। यह कार्य HUDCO द्वारा कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) फंड के तहत किया जाएगा, जिस पर करीब सवा करोड़ रुपये खर्च होंगे।
इस योजना के तहत प्रत्येक विद्यालय में 65 इंच का स्मार्ट बोर्ड लगाया जाएगा, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थी भी आधुनिक तकनीक आधारित शिक्षा से जुड़ सकेंगे। साथ ही हर स्कूल में 50 विद्यार्थियों के लिए आरामदायक फर्नीचर उपलब्ध कराया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इससे बच्चों को पाठ्यक्रम समझने में आसानी होगी और स्मार्ट शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा।
इन स्कूलों में बीकानेर पंचायत समिति के 10, श्रीडूंगरगढ़ के 7, लूणकरणसर और कोलायत के 6-6, खाजूवाला और नोखा के 4-4, पांचू और पूगल के 2-2 तथा बज्जू खालसा का 1 विद्यालय शामिल है।
14 मई को Government Senior Secondary School Sujandesar में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल इन संसाधनों को शिक्षा विभाग को समर्पित करेंगे। कार्यक्रम में हुडको के अध्यक्ष Sanjay Kulshreshtha भी मौजूद रहेंगे।
